जानें राज काज में क्या है खास 

परेशानी राज के रत्नों की 

जानें राज काज में क्या है खास 

सूबे में ब्यूरोक्रेसी में रिसफलिंग के बाद भी चर्चों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा।

अब चर्चा में कोल्ड वार :

सूबे में ब्यूरोक्रेसी में रिसफलिंग के बाद भी चर्चों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। सचिवालय के हर कोने पर कोई न कोई ब्यूरोक्रेट कानाफूसी करते  नजर आता है। सारे ब्यूरोक्रेट्स रिसफलिंग को लेकर अपने-अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं। किसको कितना लाभ हुआ, इसके लिए दिन रात जोड़-बाकी और गुणा-भाग में लगे हैं। बिना गुट के राज का काज करने वाले साहब लोग लंच केबिनों में बतियाते हैं कि जो भी कुछ हुआ, उसका पब्लिक में ठीक मैसेज नहीं है। कोई भी अफसर प्रमोषन पर दिल से काम करता है, डिमोशन पर नहीं। सीनियर भी ब्रेक करने पर काम नहीं करता। साहब लोगों की माने तो रिसफलिंग में जो कुछ हुआ, उससे षुभ संकेत नहीं बल्कि कोल्ड वार होने के चांज कुछ ज्यादा ही है। अब दिल्ली से चार्ज होकर आए नए साहब को देखना है कि बिना माहौल के कैसे राज का काज निपटाना है।  

परेशानी राज के रत्नों की :

ब्यूरोक्रेसी में बदलाव के बाद अब बारी राज के रत्नों की है। यही सोच कर राज के कई रत्नों का दिन का चैन और रातों की नींद उडी हुई है। रिपोर्ट कार्ड की चचार्ओं के बीच वे बेचारे दूबले होते जा रहे हैं और उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें भी साफ दिखाई देने लगी है। रही सही कसर पंडित लोग पूरी कर रहे हैं, जो बिना पूछे ही पंचांग खोल कर बोलना चालू कर देते है। वे ना तो स्थान देखते हैं और नहीं समय। अब देखो ना, सालों से मंत्रालय भवन में चक्कर लगाने वाले पंडितजी ने जब से मुंह खोला है कि 28 नवम्बर से शनि वक्री से मार्गी होगा, तो अपनी चाल बदलेगा और कई बडे बदलाव भी होंगे, अब बेचारे राज के रत्नों के यह समझ में नहीं आ रहा कि शनि किसके लिए मार्गी होगा।

Read More द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास बहाली की सार्थक पहल

ब्लैक पेपर और वर्कर्स :

Read More लापता बच्चों की बढ़ती संख्या एक सामाजिक संकट

इंदिरा गांधी भवन में हाथ वालों के ठिकाने पर आने वाले हार्ड कोर वर्कर्स ब्लैक पेपर को लेकर काफी खुसरफुसर है। तीन गुटों में बंटे हाथ वालों के एक गुट की मंशा है कि राज के साल पूरे होने पर ब्लैक पेपर जारी कर पब्लिक को असलियत से रुबरु कराने के लिए बडा प्रोग्राम करने में भलाई है। वर्कर्स के तर्क में दम भी चूंकि 15 साल पहले भगवा वालों ने ब्लैक पेपर जारी कर हाथ वालों की एक साल वाली सरकार को हिला कर रख दिया था। राज का काज करने वालों की मानें तो हार्ड कोर वर्कर्स की बात में दम है, लेकिन हाथ वालों का बडा गुट कुछ करना ही नहीं चाहता।

एक जुमला यह भी :

सूबे में इन दिनों एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि राज के रत्नों के सेक्रेटरीज को बार-बार बदलने को लेकर है। इंपोर्टेंट महकमें संभाल रहे रत्नों ने तो दो साल में चार-चार सेक्रेटरी बदल दिए। जुमला है कि राज के रत्नों की अपने सेक्रेटरी से पटरी नहीं बैठने के पीछे कोई ना कोई राज है, वरना सभी सेक्रेटरी तो खराब नहीं है। अब इस जुमले को समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी है।

-एल. एल. शर्मा 
(यह लेखक के अपने विचार हैं)

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा
जिला स्पेशल टीम ने रावत नगर में छापा मारकर टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़। पुलिस ने...
विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग
एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन
परवन वृहद परियोजना : अनियमितताओं, देरी और राजनीतिक आरोपों के बीच अटकी हाड़ौती की जीवनदायिनी
CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बेलूर मठ एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना, स्वामी गौतमानंदजी महाराज से लिया आशीर्वाद 
सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल