एडवोकेट जाखेटिया का पुष्कर में अंतिम संस्कार : जिला प्रशासन के साथ मांगों पर बनी सहमति, वकीलों का आंदोलन खत्म

पुष्कर थाना पुलिस के खिलाफ विभागीय जांच शुरू होगी

एडवोकेट जाखेटिया का पुष्कर में अंतिम संस्कार : जिला प्रशासन के साथ मांगों पर बनी सहमति, वकीलों का आंदोलन खत्म
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं सांसद भागीरथ चौधरी व जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत पुष्कर स्थित मृतक जाखेटिया के घर पहुंचे।

अजमेर। एडवोकेट पुरुषोत्तम जाखेटिया की हत्या से आक्रोशित वकीलों की मांगें जिला प्रशासन ने मान ली हैं। इसके बाद वकीलों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है और रविवार सुबह जाखेटिया का अंतिम संस्कार करा दिया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्कर निवासी जाखेटिया के घर जाकर परिजन को सांत्वना दी। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, सचिव दीपक गुप्ता एवं उपाध्यक्ष डॉ. गगन वर्मा के अनुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने जिला बार कार्यालय में पहुंचकर पदाधिकारियों से बातचीत की और दिवंगत जाखेटिया के परिवार को सरकारी कोष से 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने,जाखेटिया के निवास के पास से शराब का ठेका हटाने, डीजे पर पाबंदी व मामले की जांच करवाकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राठौड़ की घोषणा के बाद जिला बार एसोसिएशन ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया। जिला प्रशासन से बातचीत के बाद जिला बार पदाधिकारी सहित काफी अधिक संख्या में वकील जवाहरलाल नेहरु अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष के सामने पहुंच गए। एडवोकेट जाखेटिया के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। 

देवनानी, चौधरी व रावत भी पहुंचे
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं सांसद भागीरथ चौधरी व जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत पुष्कर स्थित मृतक जाखेटिया के घर पहुंचे। उन्होंने सरकार की ओर से स्वीकृत आर्थिक सहायता जाखेटिया के परिजन को देकर सांत्वना जताई। इससे पूर्व तीनों ने जाखेटिया के अंतिम संस्कार में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संभाग में छह सौ डीजे सीज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक