बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से भाई-बहिन की मौत

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, मौके पर पहुंचे एसडीएम व डीवाईएसपी ने समझाइश कर खुलवाया जाम

  बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से भाई-बहिन की मौत
जहाजपुर। उपखंड मुख्यालय के खजूरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण बैंक के सामने एक दुकान पर बैठे भाई-बहन को एक अनियंत्रित ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया।

जहाजपुर। उपखंड मुख्यालय के खजूरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण बैंक के सामने एक दुकान पर बैठे भाई-बहन को एक अनियंत्रित ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बहन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रेलर चालक ने मोटरसाइकिल और कुछ दुकानों को भी टक्कर लगा दी, जिससे उनमें नुकसान हुआ है । दुर्घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई । बीच सड़क पर दुर्घटना होकर टेलर के फस जाने व मौके से चालक के फरार होने से  वहां जाम लग गया।  सूचना पर जहाजपुर उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह खटाना, पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा, शकरगढ़ थाना प्रभारी राजूराम काला सहित पुलिस जाप्ता वहां पहुंचा और टेलर को साइड में हटवाया।

दुर्घटना में मनोहरपुरा पंचायत के झोपड़िया निवासी कालू बेरवा पुत्र भुवाना बेरवा व उसकी बहन मिठू पत्नी नंद लाल बेरवा की मौत हो गई ।  पुलिस उपाधीक्षक शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद टेलर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों का जहाजपुर राजकीय   चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया । वही लोगों ने शराब के नशे में धुत वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हादसे में भाई बहन की मौत से शोक की लहर छा गई।  वही उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह खटाना व पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने उक्त घटना पर गहरा दुख जताया व मौके पर उपस्थित परिजनों को ढाढस  बधाते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।

 

Read More स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, पंचायतीराज चुनाव की ईवीएम सुरक्षा में था तैनात

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना : गोपालपुरा अंडरपास पर खर्च होंगे 47.87 करोड़ रुपए, जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना : गोपालपुरा अंडरपास पर खर्च होंगे 47.87 करोड़ रुपए, जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी
सड़कों पर जल्द दिखेगा विकास का नया चेहरा। जेडीए ने गोपालपुरा अंडरपास के लिए 47.87 करोड़, कालवाड़ रोड चौड़ीकरण के...
राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें : अब तक 250 की डिलीवरी, मुख्य सचिव ने चार्जिंग स्टेशन और बिजली कनेक्शन के लिए लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
गोल्ड फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट : 2 मजदूरों की मौत, दीवार तोड़कर मजदूरों को निकाला
सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात