अजमेर रीजन : दसवीं में देशभर में 6वें और 12वीं में 10वें नंबर पर रहा, परिणाम में बेटियां फिर आगे

10वीं का 95.44 और 12वीं का 90.40 प्रतिशत रहा 

अजमेर रीजन : दसवीं में देशभर में 6वें और 12वीं में 10वें नंबर पर रहा, परिणाम में बेटियां फिर आगे

इसका परिणाम 99.79 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम में विजयवाड़ा रीजन देशभर में प्रथम रहा।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। अजमेर रीजन दसवीं परीक्षा का परिणाम 95.44 प्रतिशत रहा, जो बीते साल के मुकाबले 1.66 प्रतिशत कम रहा। जबकि 12वीं का परिणाम 90.40 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की तुलना में 0.87 प्रतिशत अधिक रहा। दसवीं के परिणाम में अजमेर रीजन देशभर में छठे तथा 12वीं के परिणाम में दसवें नंबर पर रहा। जबकि 10वीं के परिणाम में त्रिरुवेंद्रम रीजन देशभर में अव्वल रहा। इसका परिणाम 99.79 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम में विजयवाड़ा रीजन देशभर में प्रथम रहा। इसका परिणाम 99.60 प्रतिशत रहा।

10वीं के परिणाम में विजयवाड़ा रीजन दूसरे (99.79)तथा बैंगलूरू रीजन (98.90) तीसरे स्थान पर रहा। 12वीं के परिणाम में त्रिरुवेंद्रम रीजन (99.32) दूसरे तथा चेन्नई रीजन (97.39) तीसरे स्थान पर रहा। परीक्षा नियंत्रक डॉ.संयम भारद्वाज के अनुसार विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर बोर्ड ने कोई योग्यता सूची जारी नहीं की है। साथ ही विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी भी प्रदान नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को योग्यता प्रमाणपत्र जारी करेगा, जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड पूरक परीक्षाएं जुलाई माह के पहले या दूसरे सप्ताह से आयोजित करेगा। यह परीक्षा उसी पाठ्यक्रम के अनुसार होगी, जिस पर मुख्य परीक्षा 2025 हुई थी।

परिणाम में बेटियां फिर आगे
कक्षा 12वीं के परिणाम में छात्राओं की सफलता प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 4.99 प्रतिशत अधिक रहा। यह 93.30 प्रतिशत रहा। कुल 51178 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 47748 उत्तीर्ण हुर्इं। जबकि 71065 छात्र परीक्षा में बैठे। इनमें से 62760 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 88.31 रहा। इसी तरह 10वीं के परिणाम में भी छात्राएं अव्वल रहीं। छात्राओं की सफलता प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 1.72 प्रतिशत अधिक रहा। यह 96.44 प्रतिशत रहा। कुल 58756 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 56664 उत्तीर्ण हुर्इं। जबकि 82767 छात्र परीक्षा में बैठे, इनमें से 78399 उत्तीर्ण  हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 94.72 रहा। '

लगातार चौथे वर्ष एक ही दिन में जारी 
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लगातार चार वर्षों से एक ही दिन में अलग-अलग समय पर 10वीं व 12वीं का परिणाम जारी कर रहा है। मंगलवार को पहले 12वीं का परिणाम सुबह 11.30  बजे एवं 10वीं का परिणाम दोपहर 1.30 बजे घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022, 2023 व 2024 में भी एक ही दिन में दोनों परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए थे। 

Read More HRA व CCA भत्तों पर सख्ती : नियम उल्लंघन पर होगी राशि की वसूली, भुगतान को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी

अजमेर रीजन की स्थिति 
अजमेर रीजन कार्यालय के अनुसार 12वीं में अजमेर रीजन के 1531 स्कूल के कुल 122772 विद्यार्थी पंजीकृत हुए जिनमें 71465 छात्र व 51307 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 122243 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें 110508 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 12वीं में छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.31 प्रतिशत तथा छात्राओं का प्रतिशत 93.30 रहा। इसी कड़ी में 10वीं में अजमेर रीजन के 1882 स्कूल के कुल 141832 विद्यार्थी पंजीकृत हुए जिनमें 82993 छात्र व 58839 छात्राएं शामिल थीं। 141523 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमेंं 135063 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 10वीं में छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 94.72 तथा छात्राओं का प्रतिशत 96.44 रहा। 

Read More अस्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई : सामान किया जब्त, लोगों ने किया विरोध

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी