सीबीएसई: 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई तथा 12वीं की 15 जून तक चलेगी

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की सैकण्ड टर्म की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी।

सीबीएसई: 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई तथा 12वीं की 15 जून तक चलेगी

दसवीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तथा 12वीं की 15 जून तक चलेंगी। परीक्षा सुबह एक पारी में साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक होगी।

अजमेर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की सैकण्ड टर्म की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी। दसवीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तथा 12वीं की 15 जून तक चलेंगी। परीक्षा सुबह एक पारी में साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक होगी। कुछ परीक्षाएं एक से डेढ़ घंटे की भी होंगी। जिनका समय सुबह साढ़े 10 से साढ़े 11 और दोपहर 12 बजे तक रहेगा। पेपर में सब्जेक्टिव एवं आॅब्जेक्टिव प्रश्न शामिल होंगे। दसवीं का 26 अप्रैल को पहला पर्चा पेंटिंग, गुरुंग, तमंग, थाई आदि का होगा, जबकि 27 अप्रैल को इंग्लिश विषय की परीक्षा होगी। इसी तरह 24 मई को इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी का अन्तिम पर्चा होगा। 12वीं का 26 अप्रैल को पहला पर्चा एन्टरप्रोन्योरशिप और ब्यूटी एण्ड वेलनेस होगा। दो मई को हिन्दी इलेक्टिव एवं हिन्दी कोर विषय की परीक्षा होगी और 15 जून को साइकोलॉजी विषय के पर्चे के साथ परीक्षा सम्पन्न होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। उल्लेखनीय है कि परीक्षा में पचास फीसदी सिलेबस आएगा। ज्ञात रहे कि फर्स्ट टर्म की बोर्ड परीक्षाएं नवम्बर-दिसम्बर में सम्पन्न हो चुकी हैं। जिसका परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग