दस्तावेजों की जांच में फिर पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी

आरपीएससी ने सिविल लाइंस थाने को सौंपा, दर्ज कराया मुकदमा

दस्तावेजों की जांच में फिर पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी
आयोग ने मूल व डमी अभ्यर्थी के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। साथ ही डमी अभ्यर्थी को सिविल लाइंस थाने में सौंपने के साथ ही प्रकरण दर्ज करा दिया है।

अजमेर। आरपीएससी ने दस्तावेजों की जांच के दौरान एक और डमी अभ्यर्थी पकड़ा है। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा-2022 में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया है। आयोग ने मूल व डमी अभ्यर्थी के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। साथ ही डमी अभ्यर्थी को सिविल लाइंस थाने में सौंपने के साथ ही प्रकरण दर्ज करा दिया है। आयोग सचिव ने बताया कि  वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान की परीक्षा 22 दिसम्बर 2022 को थी। इसमें रोल नम्बर 1908734 अभ्यर्थी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम को आयोग ने उदयपुर शहर में परीक्षा केन्द्र 33-0007 राजकीय फतह सी.सै. स्कूल सूरजपोल के बाहर आवंटित किया था। आयोग ने रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि परीक्षा में मूल अभ्यर्थी ओमप्रकाश के स्थान पर भैराराम पुत्र सुजाराम विश्नोई (ईशरवाल) निवासी करावड़ी, तहसील व जिला सांचौर ने दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं दीं। जांच में यह भी सामने आया कि मूल अभ्यर्थी ओमप्रकाश ने प्रवेश-पत्र में छेड़छाड़ कर भैराराम की फोटो चस्पा कर दी और परीक्षा भैराराम से दिलवाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका? दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए तैयारियां तेज...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद
ट्रम्प का अगला दांव : ईरान से लौटते समय क्यूबा रुकेंगे, 50 गज दूर जहाज रोकने की बात क्यों?
चांदपोल हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ,मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू
आमेर किले में सजा 'हैरिटेज डोर सीजन-3': 150 से अधिक मॉडलों ने रैंप पर बिखेरे राजस्थान की समृद्ध विरासत और कला के रंग