न्यायाधीश के घर पेशी के दौरान हंसता रहा हिस्ट्रीशीटर चिश्ती, थम्स अप का भी इशारा किया

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं अफसोस, वीडियो वायरल

न्यायाधीश के घर पेशी के दौरान हंसता रहा हिस्ट्रीशीटर चिश्ती, थम्स अप का भी इशारा किया
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गर्दन काटने वाले व्यक्ति को अपनी सम्पत्ति गिफ्ट में देने के विवादित बयान का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती के तेवर बता रहे हैं कि उसे पुलिस कार्यवाही से कोई फर्क नहीं पड़ा है। उसके इस अन्दाज का वीडियो भी सोशल मीडिया और टीवी चैनल पर वायरल हो रहा है।

 अजमेर। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गर्दन काटने वाले व्यक्ति को अपनी सम्पत्ति गिफ्ट में देने के विवादित बयान का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती के तेवर बता रहे हैं कि उसे पुलिस कार्यवाही से कोई फर्क नहीं पड़ा है। उसके इस अन्दाज का वीडियो भी सोशल मीडिया और टीवी चैनल पर वायरल हो रहा है।  

दरअसल, आरोपी सलमान चिश्ती को जब दरगाह थाना पुलिस बुधवार को पुख्ता सुरक्षा घेरे में लेकर न्यायाधीश के सरकारी आवास पर पेश करने पहुंची तो उस दौरान सलमान के चेहरे पर जरा भी अफसोस नहीं था। इतना ही नहीं उसने मीडिया के सामने हंसते हुए वीडियो बनवाया व फोटोग्राफ खिंचवाए। आरोपी ने हद उस वक्त कर दी, जब उसने हथियारबन्द पुलिसकर्मियों के बीच पुलिस गाड़ी में बैठे हुए भी लोगों को दोनों हाथों से थम्स अप का इशारा किया। मानो वह कह रहा हो कि उसके जोश व इरादों को पुलिस जरा भी कमजोर नहीं कर सकती। वह अभी पुलिस अभिरक्षा में भी स्वस्थ है। इससे साफ है कि उसके इरादे नापाक हैं। वह खुद भी आपराधिक प्रवृति का तो है ही दूसरे लोगों को भी अपराध करने के लिए खुलेआम उकसा रहा है। ऐसे में आरोपी का वीडियो देखने वालों का कहना है कि पुलिस को उससे अब सख्ती से पेश आना चाहिए। जिससे इस तरह की हरकत वह भविष्य में ना करे और लोगों को भी पुलिस कार्यवाही का भय रहे।  

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन