मातम में बदली खुशियां : भाई की शादी कर लौट रहे थे परिजन, दो गम्भीर जोधपुर रेफर

अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक में घुसी कार मां-बेटी की मौत

मातम में बदली खुशियां : भाई की शादी कर लौट रहे थे परिजन, दो गम्भीर जोधपुर रेफर

वहीं जिला परिषद में यूडीसी सचिन आखातीज पर अपने ताऊ के बेटे विजय राज की शादी से दोपहर 4 बजे लूणावास से निकले।

जैतारण। अक्षय तृतीया पर भाई की शादी करा वापस गांव लौट रहे परिवार की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब एक लहराते हुए ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही उनकी कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में मौके पर ही मां की मौत हो गई जबकि बेटी ने रास्ते में अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं 1 साल के मासूम सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें दो गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया हैं। हादसा शाम 5 बजे ब्यावर पाली हाईवे पर बसिया गांव के निकट हुआ। रायपुर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की बांगड़ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से दो गंभीर घायल काम्या व जितेंद्र को जोधपुर रेफर किया गया। चंदावल के एसएचओ  किसनाराम ने बताया, हादसे में 30 साल की शारदा सहित उनकी 8 साल की बेटी सोनू की मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। शारदा का शव चंडावल अस्पताल व सोनू का पाली के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी  में रखवाया गया। शारदा के पति सचिन ने बताया, वह पाली के बांगड़ स्टेडियम के पास रहते हैं आखातीज पर पत्नी बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ताऊजी के बेटे विजयराज की शादी में शामिल होकर पैतृक गांव सिंगपुरा गए थे। वहां से परिवार के साथ लुडावास की ओर जा रहे थे कि हादसा हो गया।  उन्होंने बताया कि बीच की सीट पर शारदा व 8 साल की बेटी सोनू बैठी थी। जबकि आगे मेरे पास मां थी तथा पीछे की सीट पर बैठे जितेंद्र और दो मासूम घायल हो गए। मां तमिया व जितेंद्र को जोधपुर रेफर किया हैं। हादसे में एक साल के मासूम निशांत सहित दिव्या प्रतिक्षा व संतोष भी घायल हो गए।

बारात नहीं पहुंचने पर पसरा मातम
वहीं जिला परिषद में यूडीसी सचिन आखातीज पर अपने ताऊ के बेटे विजय राज की शादी से दोपहर 4 बजे लूणावास से निकले। जहां बासिया गांव के पास हादसा हो गया नवविवाहित जोड़ा गांव पहुंचा ही नहीं था कि हादसे की सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित