नवाचार: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का ऑनलाइन तैयार होगा प्रश्न बैंक, एआई आधारित होंगे सब्जेक्ट एक्सपर्ट

पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न नहीं हो सकेंगे रिपीट

नवाचार: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का ऑनलाइन तैयार होगा प्रश्न बैंक, एआई आधारित होंगे सब्जेक्ट एक्सपर्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2027-28 सत्र से दसवीं-बारहवीं और समकक्ष परीक्षाओं के प्रश्नों का ऑनलाइन बैंक तैयार करने की तैयारी कर रहा। पुराने प्रश्नों के दोहराव पर रोक। प्रश्न बैंक में एआई की मदद से विषय विशेषज्ञों की जरूरत पूरी। परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन टेस्ट पेपर भी उपलब्ध।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तकनीकी जमाने के साथ कदमताल करते हुए सालाना ली जाने वाली दसवीं-बारहवीं और समकक्ष बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का बैंक ऑनलाइन तैयार करेगा। इससे पूर्व परीक्षाओं में पूछे जा चुके प्रश्न के रिपीट होने की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। संभवत: अगले सत्र 2027-28 की परीक्षा से यह लागू हो सकेगा। इस सत्र 2026-27 की परीक्षा अगले वर्ष फरवरी माह में प्रस्तावित है। इस कारण सॉफ्टवेयर और परीक्षा कराने सहित विभिन्न तैयारियां करने के लिए समय काफी कम रह गया है। इस कारण इस सत्र में इसे लागू करना संभव नहीं हो सकेगा। पहली बार इसी सत्र में दसवीं की दो परीक्षा होगी। दूसरी परीक्षा मई माह में प्रस्तावित है। यह परीक्षा अधिकत्तम तीन विषयों में परिणाम सुधार के लिए होगी। पूरक परीक्षा भी इस बार से समाप्त कर दी गई है।बोर्ड द्वारा हाल ही में एक माह तक आयोजित करवाई गई सब्जेक्ट वाइज परख कार्यशाला में प्रश्न-पत्र सहित उसका ब्ल्यू प्रिंट तैयार करने पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा गहन चर्चा कर भविष्य की परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न और परीक्षा पैटर्न पर खाका तैयार किया गया था।

टेस्ट पेपर अलग से होंगे तैयार :

बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उन्हें परीक्षा पैटर्न पर आधारित प्रश्न के साथ टेस्ट पेपर की अलग से व्यवस्था की जाएगी। यह सुविधा भी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलबध होगी और यह सभी के लिए देखने और पढ़ने के लिए रहेगी। इससे परीक्षार्थियों को दसवीं-बारहवीं सहित प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा पैटर्न को समझने में आसानी होगी। इससे परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को भी सहायता मिल सकेगी।

यह रहेगी ऑनलाइन प्रश्न बैंक की खास बात :

Read More राजस्थान नगर निकाय चुनाव : किशनगढ़ में मतदान केंद्र के बाहर मारपीट, प्रत्याशी अनिल पारीक से हाथापाई के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रतिवर्ष तैयार किए जाने वाले दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में गत वर्ष के प्रश्न नहीं हो सकेंगे रिपीट।  सब्जेक्टस एक्सपर्ट की पूर्ति भी खुद ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से एआई द्वारा ही हो जाएगी। ऑनलाइन प्रश्न-बैंक बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर ही सदैव सुरक्षित रहेगा। इसमें प्रतिवर्ष होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न जुड़ते चले जाएंगे। बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्न-बैंक अदृश्य रहेगा, जिसे हर कोई नहीं देख सकेगा। उसे केवल सबजेक्ट एक्सपर्ट्स और आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड के अधिकारी ही देख सकेंगे। एक सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग एक्सपर्ट की आवश्यकताएं होगी समाप्त। इससे बोर्ड के खर्चे पर भी ब्रेक लग सकेंगे।

Read More नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

 

Read More आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक

 

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर