राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा में किया बदलाव : कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थी बिना परीक्षा पास हुए अगली कक्षा में नहीं जाएंगे, आरटीई अधिनियम में संशोधन जारी

राजस्थान राजपत्र (विशेषांक) में इसे प्रकाशित भी कर दिया गया

राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा में किया बदलाव : कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थी बिना परीक्षा पास हुए अगली कक्षा में नहीं जाएंगे, आरटीई अधिनियम में संशोधन जारी

राजस्थान सरकार ने स्कूली शिक्षा में बड़ा निर्णय लिया। अब कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थी बिना परीक्षा पास किए अगली कक्षा में प्रमोट नहीं होंगे। मुख्य और पूरक परीक्षा में फेल विद्यार्थी को उसी कक्षा में रोक दिया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आरटीई संशोधन नियम 2026 की अधिसूचना जारी कर इसे राजपत्र में प्रकाशित।

अजमेर। प्रदेश के स्कूली शिक्षा ढांचे को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थी बिना पढ़ाई किए अगली कक्षा में प्रमोट नहीं हो सकेंगे। सरकार ने नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के नियमों में संशोधन कर दिया है नए नियमों के अनुसार यदि कोई विद्यार्थी मुख्य परीक्षा के बाद पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा में भी सभी विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे अगली कक्षा में प्रमोट करने के बजाय उसी कक्षा में रोक दिया जाएगा यानी उसे फेल कर दिया जाएगा।

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राजस्थान नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। मंगलवार को राजस्थान राजपत्र (विशेषांक) में इसे प्रकाशित भी कर दिया गया है।

 

 

Read More अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जर्जर कॉलम हटाया, बड़े हादसे का टला खतरा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक