कमलादेवी हत्याकाण्ड का पर्दाफाश : गहनों के लालच में युवती ने पड़ोसन को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया
पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया है।
अजमेर। नसीराबाद के ग्राम भटियाणी में वृद्धा की निर्मम हत्या का नसीराबाद सदर पुलिस ने जिला पुलिस की स्पेशल टीम की मदद से खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ौस में ही रहने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि आरोपी युवती ने चन्द गहनों के लालच में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपित ग्राम भटियाणी निवासी सन्जू (20) पुत्री रामदेव प्रजापत है। उसे पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया है। उससे पुलिस हत्या कर लूटे गए गहने बरामद करने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत 1 मार्च को आरोपी युवती ने पड़ौस में रहने वाली महिला कमला देवी की हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतका के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 May 2026 18:23:43
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...

Comment List