वीआईपी ट्रेड घोटाला : निवेश के नाम पर करोड़ों की राशि हड़प गए, मुख्य आरोपी हत्थे चढ़ा ; परिवार समेत काट रहा था फरारी

अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार

वीआईपी ट्रेड घोटाला : निवेश के नाम पर करोड़ों की राशि हड़प गए, मुख्य आरोपी हत्थे चढ़ा ; परिवार समेत काट रहा था फरारी

किशनगढ़ में गत दिनों सामने आए बहुचर्चित वीआईपी ट्रेड घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी व क्राउन डायरेक्टर अब्दुल समद को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब 10 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

मदनगंज-किशनगढ़। किशनगढ़ में गत दिनों सामने आए बहुचर्चित वीआईपी ट्रेड घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी व क्राउन डायरेक्टर अब्दुल समद को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब 10 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की लोकेशन चित्तौड़गढ़ के सकरिया (निंबाहेड़ा) में मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और आरोपी को डिटेन कर लिया। पुलिस अब वीआईपी ट्रेड प्रकरणों में हड़पी गई राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लोकेश चौधरी और अब्दुल समद ने मिलकर वीआईपी ट्रेड के नाम से अवैध कंपनी खोलकर लोगों को 10 माह में रकम तीन गुना करने का झांसा दिया।

प्रारंभ में कुछ समय तक निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया गया, जिससे आमजन का विश्वास जीत लिया गया। उसके बाद लोगों से करोड़ों रुपए का निवेश करवा लिया गया और फिर कंपनी बंद कर आरोपी फरार हो गए। मामले में अब तक गांधीनगर और मदनगंज थानों में 30 से अधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल समद (63) पुत्र अनवर शेख मुसलमान किशनगढ़ के चमड़ाघर स्थित भिश्ती मोहल्ला का निवासी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर वीआईपी ट्रेड घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं और धनराशि की बरामदगी को लेकर जल्द और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

पूर्व में मुख्य और सहयोग गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार घोटाले के मुख्य सूत्रधार लोकेश चौधरी एवं अब्दुल समद ही हैं। इससे पहले मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी के अलावा धीरज गट्टानी, बलवीर वैष्णव, हिदायत अली, नरेंद्र चौधरी उर्फ नानू और कैलाश चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। गत सप्ताह कैलाश चौधरी और हिदायत अली की गिरफ्तारी हुई थी। एएसपी अजेयसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद और आरोपियों के नाम सामने आ सकते है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य