अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील

तीन जिलों के 200 गांवों का होगा पेयजल संकट दूर

अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील

कभी वर्षों से राजस्थान के जयपुर एवं अलवर जिले की जीवन दायिनी मानी जाने वाली साहबी नदी अब वक्त के साथ दम तोड़ती जा रही। कभी पानी से लबालब रहने से सैकड़ो गांवों के जलस्तर को ऊंचा रखने वाली साहबी नदी अलवर व जयपुर जिले की कई तहसीलों की जीवन दाहिनी कहलाती थी।

सोडावास(अलवर)। कभी वर्षों से राजस्थान के जयपुर एवं अलवर जिले की जीवन दायिनी मानी जाने वाली साहबी नदी अब वक्त के साथ दम तोड़ती जा रही है। कभी पानी से लबालब रहने से सैकड़ो गांवों के जलस्तर को ऊंचा रखने वाली साहबी नदी अलवर व जयपुर जिले की कई तहसीलों की जीवन दाहिनी कहलाती थी। लेकिन अब यह नदी प्रशासन की लापरवाही कहें या समय का फेर ढाई दशक  से अतिक्रमण की चपेट में आकर अपने अस्तित्व को तलाशने को मजबूर है। तेज बारिश में सभी बांध लबालब पानी के भर जाते थे और कहीं नदियां भारी बारिश के चलते अपना रूद्र रूप दिखा रही होती थी। 

उनमें साहबी नदी भी अपना रूप रूद्र दिखाया करती थी। लेकिन अब यह पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रही है। करीब आधा किलोमीटर चौड़ाई वाली यह नदी जब परवान पर होती थी तो नदी के दोनों तरफ के रास्ते बंद हो जाते थे। अलवर, खैरथल, अजरका व बहरोड़ से आने वाले साधन नदी के उस पार या इस पार ही खड़े हो जाते थे। अब इसको नियति की मार कहें या सरकारी अनदेखी से नदी का भराव क्षेत्र अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। देखते ही देखते नदी में बारिश के पानी के आवक के रास्ते रुक गए हैं और अब सिकुड़ कर नाले के रूप में तब्दील हो चुकी है।

वर्ष 1996 में लबालब रही
ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम बार यह नदी में पानी की आवक 1996 में हुई। ग्रामीणो ने बताया कि इस नदी परिक्षेत्र लगने वाले जिलों के स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकार ध्यान दे तो साहबी नदी को ईस्ट कैनाल से जोड़कर जीवन दान मिल सकता है। तीनों जिलों के करीब 200 गांवों में पेयजल संकट दूर हो सकता है। जानकारों ने बताया कि नदी का निकास अजीतगढ़, त्रिवेणी धाम, अमृतसर की पहाड़ियों से निकलकर उत्तर पूर्व की ओर यह नदी सोडावास होकर हरियाणा में प्रवेश कर यमुना में मिलती है। जयपुर, अलवर, कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा के गावों की सीमा पर स्थित लाइफ लाइन कहे जाने वाली साहबी नदी अब कोटपूतली बहरोड, खैरथल तिजारा व अलवर जिले में आती है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
अभिनेता विशाल जेठवा ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए कड़ी फिटनेस तैयारी शुरू की। 105 पुल-अप्स और वर्कआउट से पड़े छालों...
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध : विपक्ष की वापस लेने की मांग, कहा- यह संविधान के खिलाफ; विरोध में पड़े 185 मत
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन : अपराध नियंत्रण पर दिया जोर, कहा- पिछले दो वर्षों में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की आई कमी
डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला, 93.32 पर पहुंचा
आरसीए से पूरी तरह खाली कराया नॉर्थ ब्लॉक : एकेडमी की छत से बेसमेंट तक बिखरा है सामान, कार्यालय व्यवस्था प्रभावित
एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी