सादगी: बिना बाजा, बारात के 17 मिनट में हुई शादी

ना ही खाने-पीने के लिए कोई लंबा चौड़ा पांडाल, ना ही दहेज का कोई सामान था

सादगी: बिना बाजा, बारात के 17 मिनट में हुई शादी
यह अनोखा विवाह समारोह जहां एक तरफ लोगों के लिए चर्चा का विषय रहा वहीं दूसरी तरफ लोग इस दहेज मुक्त विवाह की प्रशंसा करते नजर आये।

बानसूर। कस्बे में रविवार को एक अनोखा शादी समारोह सम्पन्न हुआ। सादगी से भरे इस विवाह समारोह में ना घोड़ी, ना बैंड़ बाजा और ना दुल्हन के हाथों में मेहंदी, ना ही खाने पीने के लिए कोई लंबी चौड़ी पांडाल तथा ना ही दहेज का कोई सामान था। महज 17 मिनट में संपन्न हुए इस दहेज मुक्त विवाह में संत रामपाल के शिष्यों ने अपने गुरु को साक्षी मानकर एक दूसरे को अपनी जीवन साथी चुना। यह अनोखा विवाह समारोह जहां एक तरफ लोगों के लिए चर्चा का विषय रहा वहीं दूसरी तरफ लोग इस दहेज मुक्त विवाह की प्रशंसा करते नजर आये। दरअसल यह आयोजन कबीर परमेश्वर भक्ति मुक्ति ट्रस्ट की ओर से कस्बे के संगम मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। संत रामपाल महाराज द्वारा ऐसे विवाह समारोह का नाम रमैणी दिया गया है। जिसमें 17 मिनट के गुरु मंत्र के साथ यह कार्यक्रम सपन्न करवाया जाता है। 

Tags: wedding

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर