बाईपास पर गड्ढे और फिसलन से निकलना हुआ मुश्किल, 6 किमी चक्कर लगाने की मजबूरी

भैरूपुरा खाड़ी नदी पर पुलिया का मामला: क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

बाईपास पर गड्ढे और फिसलन से निकलना हुआ मुश्किल, 6 किमी चक्कर लगाने की मजबूरी

मोटर साइकिलों के आगे के पहिये में कीचडं फंस जाने से मोटरसाइकिल बडी मुश्किल से निकल रही है।

सीसवाली। सीसवाली कस्बे के भैरूपुरा खाडी नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा 7 करोड 16 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य से पूर्व ही भैरूपुरा जाने वाले वाली पुलिया तोड दी गई है वहीं ठेकेदार द्वारा अस्थाई मिट्टी डालकर कच्चा बाईपास बनाया गया है। जहां अभी बिन मौसम बारिश होने से बाईपास रास्ते में कीचड व फिसलन,गहरे गड्ढे हो जाने से भैरूपुरा जाने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। मोटर साइकिलों के आगे के पहिये में कीचडं फंस जाने से मोटरसाइकिल बडी मुश्किल से निकल रही है। वहीं बाईपास रास्ते में कीचड़ व गहरे गड्ढे हो जाने से भारी हादसा होने की भी सम्भावना बनी हुई है।

ठेकेदार नहीं डाल रहा गे्रवल
भैरूपुरा के लोग अपने वाहनों से छ: किलोमीटर का चक्कर लगाकर कालूपुरा होते हुए सीसवाली आने को मजबूर है। वहीं ग्रामीणों ने ठेकेदार  को बाईपास रास्ते मे ग्रेवल डालने के लिए कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी ठेकेदार की हठधर्मिता के कारण ग्रेवल नहीं डाल रहा है। वहीं भैरूपुरा के लोग परेशान हो रहे है।

ठेकेदार के आदमियों से बाईपास पुलिया पर ग्रेवल डालने को लेकर कई बार अवगत करवा दिया गया, मगर अभी तक भी ग्रेवल नहीं डाली है। जिससे वाहन निकालने में बडी परेशानी हो रही है। 
-  लोकेश कहार, भैरूपुरा निवासी। 

सीसवाली से मजदूरी करके रात्री में बाईपास पुलिया से गुजरना पडता है। वहीं पुलिया पर गहरे गड्ढे होने से हादसे का डर सताता रहता है।
- दशरथ कहार, स्थानीय निवासी, सीसवाली।

Read More साइबर फ्राॅड और डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, पुलिस और बैंकों को निर्देश 

पुलिया पर गहरे गड्ढे व फिसलन होने से 6 किलोमीटर का चक्कर लगाकर सीसवाली आने को मजबूर हो रहे है।  
- रघुवीर कहार, स्थानीय निवासी, भैरूपुरा, सीसवाली। 

Read More डॉ. सत्यनारायण की डायरी ‘इस मिनखाजून में’ पर चिंतन-मनन का रोचक आयोजन

नवनिर्माण पुलिया  से पहले ही खाडी नदी पर बनी पुलिया को तोड दिया गया है। वही भैरूपुरा के लोगों के निकलने के लिए मिट्टी डालकर अस्थाई कच्ची बाईपास पुलिया बनाई गई है। जिसमे बरसात होने व वाहन निकले से गहरे गड्डे व चिकनी मिट्टी होने से फिसलन हो रही है जिससे हादसा होने की सम्भावना बनी रहती है। 
- विकास कहार, स्थानीय निवासी। 

Read More चाहे दवा का रैपर कट फट जाए, मरीज की सुरक्षा के लिए हर हाल में एक्सपायरी डेट मिले

जेसीबी मशीन से बाईपास रास्ते को सही करवाकर ग्रेवल डाल दी जाएगी। किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी।
-  नरेश धाकड, ठेकेदार। 

अगर अस्थाई बाईपास पुलिया पर गड्डे व फिसलन हो रही है तो ठेकेदार से  ग्रेवल डलवाने को कहता हूं। जल्द ही रास्ते को सुचारु कर दिया जाएगा। वहीं बेमौसम बरसात की वजह से कार्य रूका हुआ है। जल्द ही पुलिया का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
- शिवराज गुर्जर, जेईएन,जल संसाधन विभाग। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर का धन भगवान का है और इसका उपयोग खस्ताहाल बैंकों को बचाने में नहीं...
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण
राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित