असर खबर का - सीनियर स्कूल के खेल मैदान में हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू

घूमने आने वाले लोगों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को पेयजल से मिलेगी राहत

 असर खबर का - सीनियर स्कूल के खेल मैदान में हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया जलदाय विभाग

छबड़ा। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जलदाय विभाग ने बुधवार को स्थानीय सीनियर हायर सैकंडरी विद्यालय के खेल मैदान पर बोरिंग मशीन से हैंडपंप लगाने का काम शुरू कर दिया है। जिससे अब यहां आने वाले खेल प्रेमियों, मोर्निंग वाक के लिए आने वाले लोगों एवं ग्रामीणों को पेयजल की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। गौरतलब है कि कस्बे का एकमात्र खेल मैदान जन सुविधाओं से महरुम है। जिसके चलते यहां न तो पीने के पानी की कोई व्यवस्था है और न साफ-सफाई की। जिससे चारों ओर गन्दगी फैली रहती है। जिससे स्वास्थ्य बनाने के लिए घूमने आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर उल्टा असर पड़ता है। इसके चलते समाज सेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय नामदेव ने खेल मैदान पर फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाई एवं विधायक एवं स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखकर खेल मैदान पर तत्काल प्रभाव से ट्यूबवेल खुदवाकर वाटर कूलर लगवाने की मांग की थी। जिससे यहां रोजाना सुबह शाम घूमने आने वाले लोगों, खिलाड़ियों एवं सरकारी नौकरी के लिए फिटनेस बनाने आने वाले बेरोजगारों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े। नामदेव की इस मांग को दैनिक नवज्योति ने समाचार के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाते हुए 3 जून को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। अभी समाचार छपे दस दिन भी नहीं हुए थे कि खेल मैदान पर विधायक कोष से स्वीकृत होते ही जलदाय विभाग ने तत्काल प्रभाव से हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके शुरू होने के बाद निश्चित ही यहां आकर सुस्ताने वाले ग्रामीणों को भी ठन्डी छांव के साथ पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। बोरिंग के समय सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ओम प्रकाश गालव, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता सोहन लाल शर्मा एवं पूर्व पार्षद रितेश शर्मा भी मौजूद थे।

नामदेव ने की नवज्योति की सराहना
समाजसेवी संजय नामदेव ने खेल मैदान पर पानी की समस्या का दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से समाचार छपने पर आभार जताते हुए सराहना की। जिसके चलते अल्प समय में ही पानी की समस्या का समाधान हो गया। नामदेव ने जनहित में विधायक कोष से हैंडपंप स्वीकृत करने पर विधायक का आभार जताया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी खरीद में अपील प्रक्रिया तय, वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश सरकारी खरीद में अपील प्रक्रिया तय, वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश
राज्य में सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वित्त विभाग ने अपीलीय अधिकारियों के नए नियम जारी। अब...
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि
गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला