अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं : सड़क पर शव रख सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, प्रशासनिक अधिकारियों समेत 4 थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा

रेन बसेरा अंडरब्रिज के पास पुलिस ने फिर रोकने का प्रयास

अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं : सड़क पर शव रख सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, प्रशासनिक अधिकारियों समेत 4 थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा

एक व्यक्ति के शव लेकर उसके परिजन व कालबेलिया समाज के लोग चौहटन रोड रेन बसेरा मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर बाड़मेर प्रशासन के अधिकारी समेत चारों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद कालबेलिया समाज के लोग माने और शव को लंबे समय से कर रहे वन विभाग की जमीन पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।

बाड़मेर। शहर में सोमवार को एक व्यक्ति के शव लेकर उसके परिजन व कालबेलिया समाज के लोग चौहटन रोड रेन बसेरा मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर बाड़मेर प्रशासन के अधिकारी समेत चारों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद कालबेलिया समाज के लोग माने और शव को लंबे समय से कर रहे वन विभाग की जमीन पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। इनका आरोप है कि लिए अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं है। भूमाफिया अंतिम संस्कार करने नहीं दे रहे है। इससे पहले जोगियों की दड़ी से शव लेकर रेलवे स्टेशन की ओर लेकर आ रहे थे। महाबार सर्किल पर इस दौरान पुलिस के रोकने के दौरान आपस में धक्का.मुक्की हो गई। रेन बसेरा अंडरब्रिज के पास पुलिस ने फिर रोकने का प्रयास किया।

वहीं सड़क पर रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जोगियों की दड़ी निवासी वेदाराम 53 वर्षीय चार दिनों से अस्पताल में भर्ती था। कल रात को उसकी मृत्यु हो गई थी। सोमवार को परिजन और समाज के लोगों सरकार की ओर से अलॉट जमीन पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। प्रशासन ने कहा था कि फि लहाल जमीन अलॉट नहीं हुई है। जब हो जाएगी तब वहां पर अंतिम संस्कार कर देना। तब आप वन विभाग की जमीन पर अंतिम संस्कार कर दीजिए। इसको लेकर विवाद हो गया।

इनका कहना है: तहसीलदार हुकमीचंद का कहना है कि जोगी समाज की व्यक्ति की निधन हो गया था। इसके लिए पटवारी को भेज दिया गया थाए जिससे कोई विवाद की स्थिति नहीं बने। वन विभाग का गेट खुलवा दिया गया था। शव जहां पर जमीन आंवटन कर रहे हैं, वहां पर लेकर चले गए थे। वहां पर भूमि आंवटन हुई नहीं थी। प्रक्रिया में चल रहा है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई