उपचार में लापरवाही बरतने पर प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चिकित्सकों पर उपचार के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में प्रदर्शन किया।

उपचार में लापरवाही बरतने पर प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
जनाना अस्पताल में बुधवार को एक गर्भवती महिला नें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे नाराज परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना मथुरा गेट पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया।

भरतपुर। जनाना अस्पताल में बुधवार को एक गर्भवती महिला नें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे नाराज परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना मथुरा गेट पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया। गांव टाडा निवासी मंजू पत्नी लोकेश डिलीवरी के लिए गत रात्रि को जनाना अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां पर चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने उसे डिलीवरी रूम में रख लिया।

बुधवार की सुबह छह बजे स्टाफ  ने उनसे खून लाने के लिए कहा कि मरीज को ब्लीडिंग  यादा हो गई है और हालत खराब है। आप जल्द से जल्द ब्लड लेकर आएं लेकिन जब तक परिजन ब्लड लेकर आते तब तक प्रसूता ने दम तोड़ दिया, जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर चिकित्सकों पर उपचार के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मथुरा गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जल आवक बनी हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांधों की कुल...
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग