मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया जाम

नगर थाना क्षेत्रांतर्गत गांव थून में बदमाशों ने की थी मारपीट

मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया जाम

भरतपुर। नगर थाना क्षेत्रांतर्गत गांव थून में बदमाशों द्वारा मारपीट मे घायल हुए युवक की गत गुरुवार को जयपुर ले जाते समय दौसा में मौत हो गई। युवक के शव को परिजन शुक्रवार को दोपहर गांव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों सहित परिजनों ने अलवर-भरतपुर मार्ग को जाम कर दिया, जिसके चलते वाहन चालकों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा।

भरतपुर। नगर थाना क्षेत्रांतर्गत गांव थून में बदमाशों द्वारा मारपीट मे घायल हुए युवक की गत गुरुवार को जयपुर ले जाते समय दौसा में मौत हो गई। युवक के शव को परिजन शुक्रवार को दोपहर गांव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों सहित परिजनों ने अलवर-भरतपुर मार्ग को जाम कर दिया, जिसके चलते वाहन चालकों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी अनुसार हरमुख पुत्र थान सिंह प्रजापति को बुधवार रात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसे आरबीएम जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। जिसे परिजन जयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में दौसा के पास उसने दम तोड दिया। परिजनों ने युवक को दौसा अस्पताल में दिखाया, जहां चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया और शव को दौसा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को किसान नेता नेमसिंह फौजदार के नेतृत्व में परिजन शव को लेकर गांव थून पहुंचे, जहां आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने अलवर-भरतपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता सहित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना पर एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद, एडीशनल एसपी रघुवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराकर जाम खुलवाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बाबरी मस्जिद मॉडल निर्माण की तैयारियों में जुटे विधायक हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद मॉडल निर्माण की तैयारियों में जुटे विधायक हुमायूं कबीर
तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के मॉडल की आधारशिला रखने की तैयारियों की निगरानी...
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को मिल रहा सुरक्षित एवं भयमुक्त राजस्थान : राजकॉप सिटिजन ऐप में पुलिस का रेस्पॉन्स टाइम कम होने से महिला अपराधों में आई कमी, एक क्लिक पर मिल रही मदद
ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी समूह की कंपनियों की 1,120 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की
सड़क हादसे रोकने पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सड़क सुरक्षा पर दिए निर्देश
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत यात्रा के लिए दिया पीएम मोदी का धन्यवाद, दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों का किया उल्लेख 
गंग नहर शताब्दी समारोह में भजनलाल शर्मा ने पुनरुद्धार व आधुनिकीकरण परियोजनाओं की दी सौगात, विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, स्वदेशोत्सव 2025 का किया उद्घाटन