परिजनों का आरोप : गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत, पुलिस ने 7 जनों को हिरासत में लिया

प्रसव के बाद महिला ने दम तोड़ा, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

परिजनों का आरोप : गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत, पुलिस ने 7 जनों को हिरासत में लिया
सूचना पर मौके पर पहुंची मथुरा गेट पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझाया लेकिन जब परिजन पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। 

भरतपुर। शहर के जनाना अस्पताल में बालिका को जन्म देने के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने चिकित्सा स्टाफ पर गलत इंजेक्शन से मौत होने का आरोप लगाया। वहीं हंगामा कर रहे सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम महिला ने बच्ची को जन्म दिया था और देर रात्रि महिला की तबीयत अचानक खराब होने लगी जिसके बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित महिला के परिजनों ने जनाना अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे सात लोगों को हिरासत में लिया।

महिला के पति आकाश ने बताया कि मंगलवार शाम उसने पत्नी 26 वर्षीय पिंकी को प्रसव के लिए जनाना अस्पताल में भर्ती कराया, शाम 7 बजे पिंकी ने बालिका को जन्म दिया, जिसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात करीब 12 बजे पिंकी को घबराहट हुई, नर्सिंगकर्मियों को बताने पर उन्होंने  पत्नी को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद रात करीब 1.30 बजे पिंकी की मौत हो गई। महिला के पति का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मेरी पत्नी की मौत हुई है इसलिए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर बुधवार को सुबह धरना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची मथुरा गेट पुलिस ने मृतका केपरिजनों को समझाया लेकिन जब परिजन पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। 

इनका कहना है
मामले में जनाना अस्पताल के प्रभारी शेरसिंह ने कहा कि रात को एक महिला का ऑपरेशन हुआ था। महिला का ऑपरेशन नार्मल हो गया था। रात को अचानक महिला की तबीयत खराब हुई जिस पर चिकित्सकों ने महिला को कवर कर लिया था, लेकिन उसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के परिजन कोई शिकायत देते हैं तो जांच कार्रवाई की जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

छोटे-मोटे झगड़े क्रूरता की श्रेणी में नहीं, 11 साल बाद अचानक दहेज की मांग संभव नहीं : हाईकोर्ट छोटे-मोटे झगड़े क्रूरता की श्रेणी में नहीं, 11 साल बाद अचानक दहेज की मांग संभव नहीं : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े 11 साल पुराने मामले को रद्द करते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन में...
मंगोलिया: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना देंगे इस्तीफा, 2021 में प्रचंड बहुमत के साथ आए थे सत्ता में
सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के अहम फैसलों का संकलन, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया विमोचन
गोपाष्टमी पर जयपुर में हुआ राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं कालभैरव पूजन समारोह, श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर में हुआ भव्य आयोजन
अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी: हमारे 200 लड़के तैयार, बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे
दिल्ली में भयावह हादसा: चार मंजिला मकान ढहने से बच्चे समेत दो की मौत, विधायक और जोन चेयरमैन मौके पर मौजूद
रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे औद्योगिक कस्बे, नीमराना होकर जयपुर पहुंचेगी नई रेल लाइन