बड़ा हादसा टला: भरतपुर के डीग पंचायत समिति भवन में छत से मलबा गिरा, कर्मचारी बाल बाल बचे,

कुम्हेर पंचायत समिति भवन की छत गिरी

बड़ा हादसा टला: भरतपुर के डीग पंचायत समिति भवन में छत से मलबा गिरा, कर्मचारी बाल बाल बचे,

डीग जिले के कुम्हेर में पंचायत समिति भवन की छत का हिस्सा गिरा। कर्मचारी बाल-बाल बचे। पहले भी हादसा हो चुका, कर्मचारियों ने जर्जर भवन पर आक्रोश जताया।

भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के कुम्हेर में बुधवार सुबह भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति में छत की लेंटर के एक बड़े हिस्से का मलबा गिर गया, हालांकि वहां मौजूद कर्मचारी बाल बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति में कर्मचारी अपने कक्षों में कार्य में लीन थे उसी दौरान छत से लेंटर का मलबा गिर गया। 

इस पर डरे सहमे कर्मचारियों ने दौड़ भागकर भवन से बाहर आकर राहत की सांस ली। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति में कार्यरत कर्मचारियों में इस घटना के बाद आक्रोश है। उनका कहना है कि गत वर्ष 18 अगस्त को भी भवन के एक हिस्से से छत की लेंटर के एक बड़े हिस्से का ढेर सारा मलबा गिर गया था/ उस समय  भी कर्मचारी बालबाल बचे थ। 

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा और कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड किया जा रहा है। और कर्मचारी इस क्षतिग्रस्त भवन में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सांसें थम गईं।...
प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
यूरोपीय देशों का बड़ा फैसला: ड्रोन हमले के बाद साइप्रस की ओर भेजेंगे नौसेना, जानिए युद्ध में अब किसकी होगी एंट्री?
ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में
जयपुर जिला प्रशासन करेगा माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रबंधन एवं संचालन समिति का किया गठन
आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा: देश -विदेश  से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर जांच एवं उपचार की पद्धतियों, चुनौतियों पर करेंगे विचार-विमर्श
सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी