पूर्व विधायक भड़ाना हत्या मामले में एक दर्जन से अधिक हिरासत में, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित
क्रेशर प्लांट पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात
भुसावर। भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में वैर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। भरतपुर रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने बताया कि रविवार देर शाम पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना के रायपुर पहाड़ी में स्थित क्रेशर पर भौंडा गांव के 60-70 लोगों ने पथराव-तोड़फोड़ करने के साथ पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके निजी अंगरक्षक गगन शर्मा पर लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भड़ाना को वैर चिकित्सालय लाया गया, जहां से एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने रविवार रात 11: 30 दम तोड़ दिया। अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने मामले में भौंडा गांव से एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
सिर में गम्भीर चोट, पैर तोडे :
डॉ. चद्रा ने कहा कि भड़ाना के परिजनों को ओर से एफआईआर में जिनके नाम आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले से संबंधित सारी रिपोर्ट जयपुर पुलिस महानिदेशक को भेजी जाएगी। इलाके में कानून शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए क्रेशर पर पुलिस का जाप्ता तैनात कर दिया गया है। भड़ाना के सिर में गंभीर चोट लगी थी, दोनों पैरों में फै्रक्चर था। उनके शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान भी थे। भड़ाना के सीधे हाथ की कलाई के पास एक गम्भीर घाव था। क्या कलाई में गोली लगी है, इसकी जांच के लिए मुर्दाघर में एक्सरे करने की कोशिश की गई तो वह खराब निकली। इस कारण पोस्टमार्टम में कुछ समय लग गया।
शव परिजनों को सौंपा :
एसएमएस थानाप्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि भड़ाना के शव कापोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के दौरान जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक जीतराम, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा मौजूद रहे।

Comment List