इंसानियत शर्मसार : 83 लाख बीमा क्लेम के लिए साजिश, शव को माचिस की तीली से जलाया ; तीन गिरफ्तार

मामला गंभीर और संगठित अपराध का हिस्सा

इंसानियत शर्मसार : 83 लाख बीमा क्लेम के लिए साजिश, शव को माचिस की तीली से जलाया ; तीन गिरफ्तार
रूह कंपा देने वाले फजीर्वाड़े का खुलासा हुआ है, जहां चंद रुपयों की खातिर एक इंसान की मौत का भी सौदा। बीमा क्लेम की मोटी रकम हड़पने के चक्कर में गिरोह ने गुजरात के एक युवक की मौत के बाद उसके शव को करंट लगाकर हादसे का रूप देने की नाकाम साजिश।

भीलवाड़ा। जिले के मांडल क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाले फजीर्वाड़े का खुलासा हुआ है, जहां चंद रुपयों की खातिर एक इंसान की मौत का भी सौदा कर लिया गया। बीमा क्लेम की मोटी रकम हड़पने के चक्कर में गिरोह ने गुजरात के एक युवक की मौत के बाद उसके शव को करंट लगाकर हादसे का रूप देने की नाकाम साजिश रची। ड्यूटी डॉक्टर की पैनी नजर और पुलिस की तत्परता से इस संगठित अपराध के नेटवर्क की परतें उधड़ गई हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के नरोदा निवासी दीपक भाई गोयल (36) गंभीर रूप से बीमार था। गिरोह के सदस्य उसे मौत से ठीक एक दिन पहले गुजरात से मांडल के मालोला गांव लेकर आए थे। जहां उसे डालू गाडरी के घर रखा। रात में दीपक की मौत होते ही आरोपियों ने उसके मृत शरीर को तीली से जलाया व करंट लगाया, जिससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट दर्शाया जा सके और करीब 83 लाख रुपए का बीमा क्लेम उठाया जा सके।

जब आरोपी शव को मांडल उपजिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, तो वहां तैनात ड्यूटी डॉक्टर को युवक के शरीर पर मिले निशानों और परिजनों के बयानों में भारी विरोधाभास नजर आया। मामला संदिग्ध लगने पर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की शुरूआती सख्ती और मृतक के 12 वर्षीय पुत्र देवांशू के बयानों ने गिरोह के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मृतक की मां चम्पा बेन गोयल की रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना पुलिस ने  अहमदाबाद निवासी विश्वास, सूरज, कार चालक भीका उर्फ भरत, मालोला निवासी डालू गाडरी, नरेन्द्र गाडरी, राकेश उर्फ वरूण सांसी सहित अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सूरज, डालू गाडरी व कार चालक को हिरासत में ले लिया है।  

आधार कार्ड नहीं होने का बहाना बना लाए भीलवाड़ा 
पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद निवासी चम्पा बैन ने रिपोर्ट दी कि उनका बेटा दीपक गोयल बीमार था। 7 मई को उसे अहमदाबाद के अस्पताल ले गए, जहां आधार कार्ड न होने पर साथ मौजूद विश्वास और सूरज ने बेहतर इलाज का झांसा देकर उसे भीलवाड़ा चलने को कहा। आरोपी दीपक को कार से भीलवाड़ा के मालौला गांव ले आए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

इनका कहना है
मामला गंभीर और संगठित अपराध का हिस्सा लग रहा है। बीमा एजेंट और सर्वेयर की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरोह के मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-धर्मेंद्र सिंह यादव , जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा 

Read More बीसलपुर बांध पर मेहरबान हुआ मौसम, 52 एमएम बारिश से थमा जलस्तर में गिरावट का सिलसिला

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद