खस्ताहाल सड़क पर उड़ रही धूल, राहगीर परेशान

दो साल से जर्जर है लिंक सड़क

खस्ताहाल सड़क पर उड़ रही धूल, राहगीर परेशान

लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

अरनेठा। कस्बे के बस स्टॉप से वेल्डिंग मशीन इलाके तक बनी लिंक सड़क बुरी तरह जर्जर हो रही है। दो साल से यह सड़क की बदहाली का शिकार हो रही है। खस्ताहाल इस रोड पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीण परेशान हैं। धूल उड़ने से लोगों को सांस की बीमारी से ग्रसित हो रहे है। रामचंद्र महावर ने बताया पिछले 2 साल से सड़क की सूध तक नहीं ली जा रही है। मात्र 1 किलोमीटर की मेगा हाइवे की लिंक सड़क है जिसने दर्जनों गांव के ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। वर्तमान में रेलवे फाटक गेट नंबर 120 पर ओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है जिसने सड़क की दुर्दशा और ज्यादा खराब कर दी है। लगातार आवाजाही होने के कारण पूरे दिन भर रास्ते पर धूल मिट्टी उड़ती रहती है जिसे आने-जाने व्यक्तियों को सांस लेने में भी असुविधा महसूस होती है। लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जिम्मेदारों को जल्द सड़क पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दर्जनों गांव के ग्रामीण परेशान ना हो।

राहगीरों का दर्द
पिछले 2 साल से सड़क खस्ताहाल हो रही हैं। आमजन बुरी तरह परेशान हैं। मेगा हाइवे की लिंक सड़क होने के कारण लगातार इससे ही आना जाना रहता हैं। अनेक बार सड़क पर यात्री गिरकर घायल हो गए हैं। जर्जर सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने की आवश्यकता हैं।                
- जसवंत सैनी, ग्रामीण अरनेठा

इन गांवों के हजारों लोगों को है परेशानी
अरनेठा, श्रीपुरा, जलोदा,छावच ,छोड़ेदा, मेनोली, भिंडी,जयस्थल, करवाला  की झोपड़िया, कोडक्या बालाजी, आदि गांवों के करीब 11 हजार चार पहिया एवं तीन पहिया साधन 24 घंटे में इस रास्ते से गुजरते हैं। हजारों ग्रामीण इस सड़क से गुजरते है। जो खराब सड़क के कारण परेशान है। ऐसे में इसका ठीक होना अत्यंत आवश्यक हैं।           
- पारी बाई माली,अरनेठा

सड़क ठीक करने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को पहले भी पत्र लिख चुके हैं। दोबारा लेटर भेजा जाएगा। 
- बजरंगलाल मेघवाल, सरपंच अरनेठा

Read More नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 साल की सजा, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया 

खराब हो रही सड़क को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। 
- राजकुमार, ओवर ब्रिज निर्माण कंपनी सुपर वाइजर 

Read More पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार

ये सड़क अभी किसी भी स्कीम में स्वीकृत नही हैं। मुझे इसका लेटर भेजवा दे।  ताकि रिकॉर्ड में ले लेंगे।  
- वीके जैन, एसई पीडब्ल्यूडी विभाग बूंदी

Read More ये जयपुर है : दिन में मकर संक्रांति रात में दीवाली मनाता है, छतों पर नजर आया शहर 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन