वन विभाग की रेस्क्यू में गंभीर लापरवाही : ट्रैंगक्वलाइज़ किए बिना भालू को कुएं से निकाला, भागते समय रास्ते में महिला पर बोला हमला

बिना बेहोश किए सीधे छोड़ने से हमला

वन विभाग की रेस्क्यू में गंभीर लापरवाही : ट्रैंगक्वलाइज़ किए बिना भालू को कुएं से निकाला, भागते समय रास्ते में महिला पर बोला हमला

कुएं में गिरे भालू के रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की कथित लापरवाही सामने आई। कुएं से बाहर निकाले गए भालू ने जंगल की ओर छोड़े जाने के दौरान रास्ते में आ रही एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

नमाना रोड। डाबी वन क्षेत्र के करोंदी गांव में रविवार प्रात: कुएं में गिरे भालू के रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की कथित लापरवाही सामने आई। कुएं से बाहर निकाले गए भालू ने जंगल की ओर छोड़े जाने के दौरान रास्ते में आ रही एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नमाना रोड निवासी घायल महिला मोत्या बाई गुर्जर को हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से उसे कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि भालू ने भीड़ पर हमला नहीं किया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग ने रेस्क्यू के दौरान गंभीर चूक की। उनका कहना है कि भालू को कुएं से निकालने से पहले ट्रेंकुलाइज किया जाना चाहिए था या जाल का उपयोग कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाना चाहिए था। बिना बेहोश किए सीधे छोड़ने से हमला हुआ। 

यह कहा ग्रामीणों ने 
ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार रात्रि से ही भालू कुएं में गिरा हुआ था, डाबी रेंजर, और एसीएफ को टीम के साथ मौके पर भेजा गया, भालू की स्थिति को देखते हुए चारपाई को क्रेन से बांधकर कुएं में डाला गया। भालू को चारपाई से बाहर निकाला गया, कोटा से आई रेस्क्यू टीम पहुंची नहीं थी और पुलिस प्रशासन ने भी भीड़ को नहीं हटाया। 
आलोकनाथ गुप्ता, डीएफओ बूंदी वन मंडल 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान