असर खबर का - भण्डेडा फीडर की 11 केवी लाइन के जल्द बदले जाएंगे पोल व तार

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।

असर खबर का - भण्डेडा फीडर की 11 केवी लाइन के जल्द बदले जाएंगे पोल व तार

विद्युतलाइन के सड़क किनारे गुजरने से राहगीरों और किसानों के लिए खतरा बना हुआ था।

भण्डेडा। जयपुर विद्युत वितरण निगम के बांसी जीएसएस से जुड़े भण्डेडा फीडर की 11 केवी विद्युत लाइन की समस्या अब संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गई है। दैनिक नवज्योति में प्रकाशित समाचार के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने माना कि लाइन की स्थिति गंभीर है तथा जल्द ही छोटे और जर्जर विद्युत पोल व 11 केवी तारों को बदला जाएगा। लाइन सड़क किनारे गुजरने से राहगीरों और किसानों के लिए खतरा बना हुआ था। दैनिक नवज्योति द्वारा समय पर समाचार प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया गया। जिसके बाद विभाग सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर स्थिति को समझा। भण्डेडा फीडर की मुख्य 11 केवी लाइन पर लंबे समय से छोटे पोल लगे हुए थे। जिनके नीचे पेड़-पौधे काफी बढ़ चुके थे। पांच पोल की दूरी में कई बार 11 केवी तार टूटकर गिर जाते थे। जिससे आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी थीं। किसानों ने कई बार विभाग को अवगत कराया। परंतु कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

11 केवी लाइन बदलने का आश्वासन
बुधवार के अंक में दैनिक नवज्योति में "अधरझूल में बिजली लाइन का दुरुस्तीकरण" शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया। जिसके बाद गुरुवार को ग्रामीण जेईएन सौरभ गौतम टीम सहित भण्डेड़ा फीडर के सादेड़ा रोड स्थित मौके पर पहुंचे। किसानों की समस्या को गंभीर मानकर जल्द बड़े पोल लगाने और जर्जर 11 केवी लाइन को बदलने का आश्वासन दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान