लापरवाही: गांव का मुख्य रास्ता एक साल से बदहाल

विद्यार्थी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर

लापरवाही: गांव का मुख्य रास्ता एक साल से बदहाल

चीता का झौंपडिया का मामला, जिम्मेदार बेपरवाह।

देई। क्षेत्र के चीता की झौंपडियां गांव मे एक वर्ष से मुख्य रास्ता खस्ताहाल है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है।  मुख्य मार्ग पर कीचड़ पसरा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड युक्त भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गिरने के कारण कही बार बच्चे स्कूल तक नही जाते है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया है लेकिन वर्षभर बाद भी समस्या का हल नही होने से हालात ज्यो के त्यो बने हुए है। जिससे अब ग्रामीणों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। गांव में बीमार होने पर अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस गांव में नही जाने से परिजनों को मरीज को उठाकर लाना पड़ता है। आम रास्ते होने से बरसात के बाद तो हालात ज्यादा बिगडने से गांव में जाना मुश्किल भरा हो गया है। इसलिए लोगों ने नैनवां प्रधान को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग उठाई है। इस बारे में गांव के शारिरीक शिक्षक घनश्याम मीणा का कहना है कि आम रास्ते पर हो रहे कीचड़ से बडेÞ लोगों को निकलना मुश्किल भरा है। ऐसे में स्कूली बच्चों को निकलने में पसीने छूट जाते है कही बार बच्चे पढने जाने में आनाकानी करते है। इसलिए प्रशासन से समस्या समाधान की मांग है। 

गांव वालों की पीड़ा 
रास्ते के पानी की निकासी नही होने से कीचड़ पानी में होकर बच्चों ग्रामीणों बीमार व्यक्तियों को निकलना पड़ता है जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है अगर शीघ्र समस्या का समाधान नही हुआ तो मजबूरन ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। 
- गोविन्द मीणा, ग्रामीण 

एक वर्ष से ग्रामीण बच्चों को परेशानी का सामना करते हुए लेकिन जिम्मेदारों द्वारा अभी तक समाधान नही किया जाना प्रशासन की कमी को इंगित करता है। बच्चों को पढ़ने जाने वाले रास्ते पर किसी तरह की कोई समस्या नही होनी चाहिए। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। 
- कैलाशचंद मीणा, शरीरिक शिक्षक 

गांवों को कीचड मुक्त बनवाकर गांवों की दशा सुधारने का प्रयास किया जाना चाहिए जबकि गांवों में अभी भी कीचड़ में जीवन यापन करना ग्रामीणों को शहरों की अग्रसर करता है। सरकार को चाहिए गांवों की दशा सुधारे। गांव से कई लोग शहर  जा चुके है।
- सीताराम मीणा, शारीरिक शिक्षक  

Read More असर का खबर : झूलती 11 केवी लाइन का खतरा टला, नए पोल लगाकर ऊंचे किए तार

इनका कहना है 
ग्राम विकास अधिकारी से मौका स्थिति का जायजा लेकर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जायेगा। 
- पदम नागर, नैनवां पंचायत समिति प्रधान 

Read More देईखेड़ा में गहराया जल संकट : "हर घर नल" योजना फेल, लोगों को दूर-दराज से लाना पड़ रहा पानी

बारिश का मौसम होने से अभी रोड बनाना मुश्किल है। इसलिए अभी झींकरा डलवाकर रास्ते को सुगम बनाया जायेगा।
- बजरंगलाल ,भजनेरी ग्राम पंचायत, विकास अधिकारी 

Read More असर खबर का : भण्डेड़ा फीडर पर लगा नया ब्रेकर, बार-बार तार टूटने से मिलेगी राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध