असर खबर का - आरएसआरडीसी ने बंद हाई मास्क लाइटों को किया शुरू

अब राहगीरों को मिलेगी राहत

असर खबर का - आरएसआरडीसी ने बंद हाई मास्क लाइटों को किया शुरू

दैनिक नवज्योति की प्रमुखता से आवाज उठाने की प्रशंसा की बहुत धन्यवाद दिया।

नमाना रोड। बूंदी लाखेरी स्टेट हाईवे 29 पर लंबे समय से बंद हाई मास्क लाइट आखिरकार आरएसआरडीसी ने सूध लेते हुए ठीक करा दी।  हाई मास्ट लाइट बंद होने से वाहन चालक और राहगीर हो रहे थे। परेशान और विभाग कर रहा था अनदेखी जिसकी वजह से दुपहिया वाहन चालक चोटिल व दुर्घटना का शिकार थे। जिस पर दैनिक नवज्योति ने 21 जनवरी के अंक में स्टेट हाइवे 29 पर हाई मास्ट लाइट बंद, संकेत बोर्ड भी टूटे ....शीर्षक से खबर प्रकाशित कर प्रमुखता से राहगीरों की समस्या को उजागर किया। अखबार में प्रकाशित होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सूध ली। अब स्टेट हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी । 

नवज्योति को दिया धन्यवाद
बंद हाई मास्ट लाइट चालू होने पर क्षेत्रवासी बलराज मीणा सबलपुरा, हरिओम मीणा और बलराम यादव भाजपा मंडल प्रतिनिधि खटकड़ आदि ने दैनिक नवज्योति की प्रमुखता से आवाज उठाने की प्रशंसा की बहुत धन्यवाद दिया। 

इनका कहना है
स्टेट हाइवे 29 पर  हाई मास्ट लाइट बंद होने की शिकायत मिली थीं तो उसको दुरुस्त कर दिया हैं और इंटरलॉकिंग और नालियों के ढकान का वर्क ऑर्डर निकाल कर जल्द किया जाएगा।
- हेमराज चौधरी, अधिकारी आरएसआरडीसी  

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात : एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात, कहा- समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लगा मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात : एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात, कहा- समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लगा
पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग...
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बस स्टैंड पर आने से पूर्व निवृत्त होकर आएं
असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला
जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला