असर खबर का : जलदाय विभाग चेता, सड़क पर फैली मिट्टी को उठाना किया प्रारंभ

नवज्योति में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया

असर खबर का : जलदाय विभाग चेता, सड़क पर फैली मिट्टी को उठाना किया प्रारंभ

दैनिक नवज्योति में शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद और एसडीएम बलबीर सिंह चौधरी के निर्देश के बाद विभाग ने सक्रिय होकर शुक्रवार को जगह जगह पड़े अनावश्यक मिट्टी के ढेरों को उठाना प्रारंभ कर दिया हैं।

अरनेठा। कस्बे में शुक्रवार को प्रकाशित दैनिक नवज्योति में  सड़क खोदकर जिम्मेदार अधिकारी भूले, कस्बे वासियो का निकलना  हो रहा मुश्किल...  शीर्षक से खबर प्रकाशित के बाद जलदाय विभाग चेता हैं। जलदाय विभाग ने नवज्योति में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया और सड़क पर फैली मिट्टी को हटवाना शुरु करवाया।

 कस्बे में पिछले एक महीने से पेयजल योजना को लेकर पाइप लाइन बिछाई कार्य प्रगति पर चल रहा हैं पाइप लाइन बिछाई के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे  में विभाग द्वारा वापस ठीक प्रकार से मरम्मत नही की जा रही हैं जिसके आमजन आने व जाने में  भारी असुविधा महसूस रहा था। ग्रामीण नेमीचंद चांदीजा, रामपाल सैनी, राजू सुमन,पारी बाई माली ने प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की थी। मामले पर खबर प्रकाशित के बाद और एसडीएम बलबीर सिंह चौधरी के निर्देश के बाद  विभाग ने सक्रिय होकर शुक्रवार को  जगह जगह पड़े अनावश्यक मिट्टी के ढेरों को उठाना प्रारंभ कर दिया हैं। मिट्टी का एक  स्टोक किया जा रहा हैं ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग लिया जा सके ।


Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल