Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी के बागी चंद्रभान सिंह आक्या ने भरा पर्चा, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और नरपत सिंह राजवी से होगा मुकाबला

Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी के बागी चंद्रभान सिंह आक्या ने भरा पर्चा, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और नरपत सिंह राजवी से होगा मुकाबला

चितौड़गढ़ में अब कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, बीजेेपी के नरपत सिंह राजवी और निर्दलीय चंद्रभान सिंह आक्या के बीच मुकाबला होगा।

चितौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चंद्रभान सिंह आक्या ने बीजेपी से टिकट कटने के बाद चितौड़गढ़ से निर्दलीय पर्चा भर दिया है। बीजेपी ने इस बार चंद्रभान सिंह आक्या की जगह नरपत सिंह राजवी को टिकट थमाया है। बीजेपी ने नरपत सिंह राजवी का भी विद्याधर नगर से टिकट काटकर उन्हें चितौड़गढ़ से उतारा है। चंद्रभान सिंह आक्या तभी से क्षेत्र में अपनी ताकत दिखा रहे थे और आखिरकार उन्होंने पर्चा भर दिया। हाल ही में एक्स पर 'चित्तौड़ मांगे चंद्रभान' खूब ट्रेंड कर रहा था।

चितौड़गढ़ में अब कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, बीजेेपी के नरपत सिंह राजवी और निर्दलीय चंद्रभान सिंह आक्या के बीच मुकाबला होगा। पिछले चुनाव में चंद्रभान सिंह आक्या ने सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को 23,894 वोटों मात दी थी। उससे पिछले चुनाव में भी उन्होंने सुरेंद्र को 11,850 वोटों से शिकस्त दी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका
आईसीसी ने टी-20 विश्व कप 2026 को लेकर स्पष्ट किया है कि भारत-श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट का कार्यक्रम पूरी...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई
अवैध हथियार की सूचना पर फ्लैट में दबिश : टीम को मिली 2.37 करोड़ रुपए की ड्रग्स, नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला; किराए से रहता है आरोपी 
शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
सिखों की नजरबंदी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाकिस्तान का चीन के उइगरों वाला सीक्रेट ऑपरेशन
आज का भविष्यफल     
ऑडी कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन : आरोपी को भगाने की साजिश में 7 लोग गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का आरोप