चूरू की बेटी ब्यूटी कांटेस्ट 'Elite Miss Rajasthan' में रही सेकंड रनर-अप, जानें गांव से ग्लैमर तक का प्रेरक सफर

गोगासर की पारुल झेडू बनीं ‘एलिट मिस राजस्थान’ सेकंड रनर-अप

चूरू की बेटी ब्यूटी कांटेस्ट 'Elite Miss Rajasthan' में रही सेकंड रनर-अप, जानें गांव से ग्लैमर तक का प्रेरक सफर

राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव गोगासर की बेटी पारुल झेडू ने ‘एलिट मिस राजस्थान’ प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप का खिताब पाकर अपने जिले का नाम रोशन किया।

राजस्थान। राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव गोगासर की बेटी पारुल झेडू ने ‘एलिट मिस राजस्थान’ प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप का खिताब पाकर अपने जिले के साथ साथ पूरे राजस्थान का भी नाम रोशन किया है। बता दें कि प्रदेशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच पारुल ने टॉप-30 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली पारुल ने साबित किया कि मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य से बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है। वे भविष्य में मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

पारुल झेडू ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह मॉडलिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं और उनका सबसे बड़ा सपना राजस्थान की लोक संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाना है। पारूल झेडू ने कहा कि “शिक्षा और पैशन—दोनों को साथ लेकर चलना ही असली सफलता है।” इसके आगे उन्होंने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। पारुल की सफलता की खबर फैलते ही गोगासर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। 

उल्लेखनीय है कि, पारुल इससे पहले कई म्यूजिक एलबम्स में काम कर चुकी हैं और लगातार खुद को निखारने में लगी हुई है और इसका ही नतीजा है कि आप पारूल ने ये खिताब अपने नाम किया है। 

 

Read More बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण, संचालन और तकनीकी मानकों का किया सत्यापन  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी