दौसा में अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ गैंगरेप, रात के समय 4 घण्टे तक नोंचते रहे आरोपी

दौसा में अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ गैंगरेप, रात के समय 4 घण्टे तक नोंचते रहे आरोपी
सिकंदरा थाना क्षेत्र में महिला ने कराया गैंग रेप का मुकदमा दर्ज

जयपुर। दौसा में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। महिला अपने घर पर ही थी, इसी दौरान तीन लोग बोलेरो गाड़ी लेकर घर के बाहर आए और महिला को फोन करके घर से बाहर बुलाया जिसके बाद उसे अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए और रात के समय 4 घंटे तक दरिंदगी की। सिकंदरा थाना क्षेत्र में महिला ने गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप था कि सूरज बैरवा और सोनू बैरवा नामक आरोपी पिछले काफी दिनों से महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे और आरोपी महिला का अश्लील फोटोज होने का दावा भी कर रहे थे। कुछ दिनों से आरोपियों द्वारा कथित अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच 15 फरवरी की रात करीब 12 बजे सूरज और सोनू अपने एक अन्य साथी के साथ महिला के घर के बाहर पहुंचे और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला को घर से बाहर बुलाया और बोलेरो गाड़ी में बैठा कर अगवा कर लिया। जिसके बाद बोलेरो सवार आरोपी महिला को सुनसान इलाके में ले गए और वहां रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सूरज और सोनू नामक आरोपी ने महिला के साथ 4 घंटे तक दरिंदगी की। वहीं एक अन्य साथी भी इस पूरे वारदात के दौरान मौके पर मौजूद रहा।

महिला ने परिजनों के सुनाई आपबीती

घटना के बाद पीड़ित महिला ने बुधवार को अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद बुधवार की रात को ही सिकंदरा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें दो आरोपी नामजद हैं। वही एक आरोपी को महिला पहचानती नहीं है। फिलहाल पुलिस गैंगरेप पीड़िता का मेडिकल करवा रही है। वहीं पुलिस ने महिला के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इधर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम भी रवाना की है। दौसा एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि सिकंदरा थाने में गैंग रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला के आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन