नीरजा मोदी की संबद्धता बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, शिव सेना शिंदे गुट ने सरकार से लगाई उच्च स्तरीय जांच की गुहार

मान्यता रद्द करने का निर्णय स्थगित किया जाए

नीरजा मोदी की संबद्धता बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, शिव सेना शिंदे गुट ने सरकार से लगाई उच्च स्तरीय जांच की गुहार

नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द करने पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मान्यता रद्द करने का निर्णय स्थगित किया जाए। 

जयपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता को बहाल करने की मांग को लेकर स्कूल बच्चों और अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, शिव सेना (शिंदे गुट) ने केन्द्र सरकार से नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द करने पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मान्यता रद्द करने का निर्णय स्थगित किया जाए। 

सीबीएसई से मामले में दखल देने को कहा
प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों और छात्रों ने तख्तियां उठाईं और नारे लगाए, जिनमें सीबीएसई से इस मामले में जिम्मेदारी लेने और हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया। अभिभावकों और छात्रों ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन के नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता रद्द किए जाने से छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को लेकर गंभीर चिंता और अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है। यह चिंता विशेष रूप से कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्रों के लिए अधिक गंभीर है, क्योंकि उनकी बोर्ड परीक्षाएं, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, सर्टिफिकेट और भविष्य के शैक्षणिक अवसर सीधे तौर पर सीबीएसई संबद्धता से जुड़े होते हैं। 

दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए: शिव सेना (शिंदे गुट) 
शिव सेना शिंदे गुट के प्रदेश मुख्य सचिव इंजीनियर जितेन्द्र हिन्दू ने कहा कि शिव सेना दुख की इस घड़ी में बच्ची के परिवार के साथ खड़ी है, यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मीडिया को बताया कि घटना के आधार पर पूरे विद्यालय की सीबीएसई द्वारा मान्यता रद्द करना और उसके कारण सैकड़ों निर्दोष बच्चों का भविष्य और मानसिक संतुलन प्रभावित करना न्याय संगत नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मान्यता रद्द करने का निर्णय स्थगित नहीं किया गया तो शिव सेना शिंदे गुट इसके खिलाफ आन्दोलन करेगा।

 

Read More रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब