विहिप ने मंदिरों पर किया हनुमान चालीसा पाठ

5वां संयुक्त हनुमान चालीसा का पाठ

विहिप ने मंदिरों पर किया हनुमान चालीसा पाठ

बजरंग दल के तत्वावधान में सम्पूर्ण बाडी शहर और गांवों के सभी मंदिरों पर हर मंगलवार को संयुक्त हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हो, ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं।

बाड़ी। विहिप और बजरंग दल के तत्वावधान में शहर के कई प्रमुख मंदिरो जिनमें तहसीलदार की तिवरिया वाले हनुमान जी मन्दिर, खाथी वाले हनुमान जी, विठ्ठल नाथ मंदिर पुराना बाजार पर संयुक्त हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया तथा गजपुरा गांव में भी बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने हनुमान चालीसा पाठ किया। इस मौके पर सनातन धर्म प्रेमियों ने हनुमान चालीसा पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पाठ के पूर्ण होने के बाद  विहिप उपाध्यक्ष वैद्य गिरीश शर्मा ने अपने उद्बबोधन में कहा कि सम्पूर्ण हिंदू समाज को जात पात की बेढियों को तोडकर एकजुट होने की जरुरत है जब ही भारत पुन: विश्व गुरु और अखंड बन सकता है बजरंग दल संयोजक भूरा पहलवान ने बताया कि इस हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन का उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को एकजुट करना है। इसके बाद बजरंग दल सहसंयोजक समीर गोस्वामी ने बताया कि यह हमारा 5वां संयुक्त हनुमान चालीसा का पाठ है और बताया कि बजरंग दल के तत्वावधान में सम्पूर्ण बाडी शहर और गांवों के सभी मंदिरों पर हर मंगलवार को संयुक्त हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हो, ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं।

इस मौके पर विहिप जिला सेवा प्रमुख सुरेश गोयल, दारा सिंह पचौरी, राजेश समाधिया, डॉ. राजेश कुमार, गजेन्द्र यादव, रजत बघेल, धीरज पाठक, लक्ष्मीकांत शर्मा, अवधेश चन्सौरिया, बनबारी शिवहरे, बाबा रामदेव, अर्जुन सिंह, रंजीत कपूर, राजकपूर,अजय सिंह, लवकुश, रिंकू, विजय कुमार,रामभरत और दर्जनो हनुमान भक्त सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनावों की घोषणा कर दी है। 25 अप्रैल को मतदाता...
गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम