भंडारे के दौरान हुआ हादसा पांडाल में दौड़ा करंट, एक की मौत

दर्जन भर लोग हुए करंट का शिकार

भंडारे के दौरान हुआ हादसा पांडाल में दौड़ा करंट, एक की मौत

जिले के मनियां थाना इलाके के गांव सकतपुर में रविवार को भागवत सप्ताह के भंडार के दौरान पांडाल में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है, वहीं अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

धौलपुर। जिले के मनियां थाना इलाके के गांव सकतपुर में रविवार को भागवत सप्ताह के भंडार के दौरान पांडाल में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है, वहीं अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार गोकुल सिंह बघेल द्वारा सकतपुर गांव में सप्ताह का आयोजन कराया गया था। जिसका रविवार को भंडारा था, इस दौरान दोपहर में तेज आंधी आई। जिससे टेंट उड़ने लगा। जिस पर यहां मौजूद लोगों ने टेंट को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान टेंट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गया।

जिससे पांडाल और उसके लोहे के खंभों में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। इसमें से दो जनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक राजकुमार कुशवाहा पुत्र देव किशोर निवासी मुस्तफाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोला पुत्र मुन्नालाल निवासी सकतपुर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।जिसका परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक राजकुमार की करीब 8 माह पहले ही शादी हुई थी।

वहीं करंट की चपेट में आने से झुलसे 7 जनों को सूआ का बाग मनियां स्थित कलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलावती अस्पताल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि उनके यहां भगवती प्रसाद निवासी मुस्तफाबाद, सुंदर सिंह व विजय सिंह निवासी सकतपुर, सनी देओल व अमित निवासी ऐदलपुर तथा जीतेंद्र निवासी सूआ का बाग का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को हल्का करंट लगा था, जिन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा भी कलावती अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने करंट से झुलसे लोगों की कुशल क्षेम पूछी और अस्पताल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा को उचित उपचार करने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल