बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, प्रदर्शन करते रास्ता किया जाम

सही इलाज नहीं मिलने से बच्चे की मौत हुई

बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, प्रदर्शन करते रास्ता किया जाम

मृत बच्चे के पिता हरिशंकर ने बताया कि समय रहते सही इलाज नहीं मिलने से उनके बेटे की मौत हुई। 

धौलपुर। शहर के जुबली हॉल के निकट एक निजी नर्सिंग होम में उस समय हंगामा हो गया, जब एक 10 वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार सहेड़ी गांव निवासी हरिशंकर गिरने से घायल अपने 10 वर्षीय पुत्र किशोर को गंभीर हालत में दर्शन नर्सिंग होम लाया था। नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी। लेकिन कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद बाहर भी जमकर हंगामा कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। मृत बच्चे के पिता हरिशंकर ने बताया कि समय रहते सही इलाज नहीं मिलने से उनके बेटे की मौत हुई। 

इनका कहना है
मामले में निजी नर्सिंग होम के डॉ. मनोज त्यागी ने कहा कि बच्चा गंभीर हालत में लाया गया था। उन्होंने परिजनों को तुरंत अवगत करा अन्यंत्र रेफर करने को कहा था, लेकिन उन्होंने देर कर दी। बच्चे को सिर में चोट थी। इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान