खेत में ले जाकर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया

खेत में ले जाकर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म
थाना इलाके के एक गांव में बीती रात दो युवकों द्वारा पड़ोसी नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने नामजद दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए मुकदमे में नाबालिग ने बताया कि 20 जून की रात्रि को घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 1 बजे पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके पास पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने नाबालिक के मुंह को बंद कर दूर खेतों में ले गए।

सैंपऊ। थाना इलाके के एक गांव में बीती रात दो युवकों द्वारा पड़ोसी नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने नामजद दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए मुकदमे में नाबालिग ने बताया कि 20 जून की रात्रि को घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 1 बजे पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके पास पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने नाबालिक के मुंह को बंद कर दूर खेतों में ले गए। रिपोर्ट के मुताबिक खेत में ले जाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। सुबह 4 बजे परिजनों के पास एक मोबाइल नंबर से सूचना मिली थी कि आपकी बेटी बेसुध अवस्था में खेतों में पड़ी है।सूचना को सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मौके पर देखा तो नाबालिग बालिका खेतों में पड़ी हुई थी।

नाबालिग बालिका ने आप बीती घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने मंगलवार को बालिका को साथ लेकर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। हैड कांस्टेबल एवं एचएम रामनाथ मीणा ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ विजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। नाबालिग बालिका का मेडिकल कराकर पर्चा बयान लिए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर