सैंपऊ क्षेत्र में आधा दर्जन झुलसे : दो जगह आकाशीय बिजली गिरी, महिला की मौत 

महिला शुक्रवार को खेत में बकरी चरा रही थी

सैंपऊ क्षेत्र में आधा दर्जन झुलसे : दो जगह आकाशीय बिजली गिरी, महिला की मौत 
मनोहरथाना में शुक्रवार शाम क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई।

सैंपऊ। मनोहरथाना में शुक्रवार शाम क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। इसी दौरान गरबोलिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 6 वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कमली बाई पत्नी मांगीलाल भील उम्र 30 वर्ष निवासी गरबोलिया के रूप में हुई है। महिला शुक्रवार को खेत में बकरी चरा रही थी। बारिश शुरू होने पर वह अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ खेत की टापरी में शरण ले रही थी कि तभी अचानक तेज आकाशीय बिजली टापरी पर गिर गई।

बिजली की चपेट में आने से कमली बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद तीन बकरियों की भी जान चली गई। इसी प्रकार धौलपुर जिले के सैपऊ में शुक्रवार को अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बादल गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो जने झुलस कर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र पुत्र बाबूलाल निवासी कुनकुटा तथा रजौरा कला निवासी बबलू पुत्र सूबेदार लोधा घर के पास में खड़े थो तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह घायल हो गया। इसी प्रकार बसेड़ी क्षेत्र के कुनकुटा गांव में वृद्ध राजेंद्र शर्मा बरसात से बचने के लिए झोपड़ी में बैठे थे तभी तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह घायल हो गए। उधर थाना क्षेत्र के गांव तसीमों में खेत पर पशु चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से दादा-पोते समेत करीब आधा दर्जन लोगों के झुलसने के समाचार मिले हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत