देवछठ : मचकुंड पवित्र सरोवर में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मचकुंड को माना जाता है तीर्थों का भांजा

इसमें डुबकी लगाने के बाद ही श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा मानी जाती है पूर्ण

देवछठ : मचकुंड पवित्र सरोवर में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मचकुंड को माना जाता है तीर्थों का भांजा
तीर्थों का भांजा कहे जाने वाले मचकुंड के लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाने बड़ी संख्या में नव युगल परिवार संग मेले में पहुंचे।

धौलपुर। तीर्थों का भांजा कहे जाने वाले मचकुंड के लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाने बड़ी संख्या में नव युगल परिवार संग मेले में पहुंचे और शादी विवाह की कलंगी व मौहरी का सरोवर में विसर्जन कर सुखद जीवन की मंगलकामना की। देवछठ के मौके पर लगने वाले मचकुंड के लक्खी मेले की मान्यता है कि देवासुर संग्राम के बाद जब राक्षस कालयवन के अत्याचार बढ़ने लगे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने कालयवन को युद्ध के लिए ललकारा, जिस युद्ध में लीलाधर को भी हार का मुंह देखना पड़ा। तब लीलाधर ने छल से मुचकुन्द महाराज के जरिए कालयवन का वध कराया था। जिसके बाद से ही मुचकुन्द महाराज कि तपोभूमि मचकुंड में श्रद्धालु देवछठ के मौके स्नान करते आ रहे हैं। जहां इन नवविवाहित जोड़ों के सेहरे की कलंगी को सरोवर में विसर्जित कर उनके जीवन की मंगलकामना की जाती है। सरोवर में चारधाम की यात्रा करने के बाद आए श्रद्धालुओं ने भी डुबकी लगाई।

भगवान श्री कृष्ण का लीला स्थल रहा :

मथुरा के नजदीक होने से यह स्थान योगेश्वर श्रीकृष्ण भगवान की लीला स्थली भी रही है। महाभारत काल और श्रीमद भगवत गीता के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण के चरण यहां भी पड़े थे। इसका उल्लेख श्रीमद भगवत गीता और महाभारत में भी है। आज भी यहां भगवान श्रीकृष्ण के पद चिन्हों के निशान हैं और वह गुफा भी स्थित है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने छल युद्ध किया था। कालयवन के वध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने यहां यज्ञ कराया, जो मुचुकंद महाराज के नेतृत्व में हुआ। यज्ञ में 33 कोटी देवता और राजा महाराजाओं ने भाग लिया। यज्ञ के बाद मुचकुन्द महाराज को भगवान श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कोई भी श्रद्धालु तीर्थ करने के बाद इस कुंड में स्नान कर लेगा, तब ही उसका तीर्थ यात्रा सफल होगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप