छत से गिरा युवक गंभीर घायल

पड़ोसियों पर धक्का देने का लगाया आरोप

छत से गिरा युवक गंभीर घायल
घटना में घायल युवक अतर सिंह पुत्र परसादी कोली की बहन जसोदा पत्नी पप्पू कोली ने बताया कि अतर सिंह बाहर काम करता है। परिवार में उनके अलावा उसका कोई नहीं है। ऐसे में वह जब भी बाहर से आता है तो उन्हीं के घर पर रुकता है। अभी रक्षाबंधन पर बाहर हैदराबाद से काम कर लौटा था।

बाड़ी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की छितरिया कॉलोनी में एक युवक के छत से गिरने के चलते गंभीर घायल होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को बाड़ी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर घायल युवक द्वारा पड़ोसियों पर छत पर आकर हमला करने और छत से धक्का देने का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर कोतवाली थाना पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में घायल युवक अतर सिंह पुत्र परसादी कोली की बहन जसोदा पत्नी पप्पू कोली ने बताया कि अतर सिंह बाहर काम करता है। परिवार में उनके अलावा उसका कोई नहीं है। ऐसे में वह जब भी बाहर से आता है तो उन्हीं के घर पर रुकता है। अभी रक्षाबंधन पर बाहर हैदराबाद से काम कर लौटा था। गुरुवार को दिन में कॉलोनी के अंदर खरंजा निर्माण को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद हुआ था। जो बाद में शांत भी हो गया था। ऐसे में वह घर पर खाना बना रही थी और उनका भाई गुरुवार की शाम छत पर टहलने चला गया था। इस दौरान पड़ोसियों ने आकर छत पर उससे झगड़ा किया और अतर सिंह को धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरने के चलते अतर सिंह गंभीर घायल हो गया। ऐसे में उसे पहले बाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना को लेकर घायल अतर सिंह की बहन जसोदा ने बाड़ी थाने में पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था