कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक, गहलोत बोले- पहली डोज के साथ दूसरी डोज को भी प्राथमिकता दें

कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक, गहलोत बोले- पहली डोज के साथ दूसरी डोज को भी प्राथमिकता दें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के साथ-साथ समय पर दूसरी डोज लगाने के काम को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, निर्धारित अंतराल के बाद उन्हें दूसरी डोज समय पर लगना बेहद आवश्यक है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के साथ-साथ समय पर दूसरी डोज लगाने के काम को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, निर्धारित अंतराल के बाद उन्हें दूसरी डोज समय पर लगना बेहद आवश्यक है। यदि इसमें देरी हुई तो कहीं ऐसा ना हो कि सुरक्षा चक्र टूट जाए। गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में गहलोत ने कहा कि जिन लोगों को दूसरी डोज लगनी है, उन्हें मोबाइल पर मैसेज या अन्य किसी और माध्यम से दूसरी डोज लगने के समय की पूर्व सूचना दी जाए। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे। राजस्थान कोरोना प्रबंधन की तरह ही वैक्सीन के प्रबंधन में भी शुरुआत से ही अग्रणी रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश को जितनी मात्रा में वैक्सीन आवंटित हुई है, उसमें से लगभग शत-प्रतिशत डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने आशा जाहिर की कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और नर्सिंगकर्मी शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर राजस्थान को टीकाकरण के काम में अव्वल स्थान पर लाने में सफल होंगे।

डेल्टा प्लस म्यूटेंट का संक्रमण बढ़ने की सूचना
गहलोत ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वायरस के डेल्टा म्यूटेंट के घातक प्रसार के बाद अब देश के कुछ हिस्सों से डेल्टा प्लस म्यूटेंट का संक्रमण बढ़ने की सूचनाएं आ रही हंै। इस चिंताजनक स्थिति के प्रति शुरुआत से ही सतर्क रहना होगा। इससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारी अभी से ही सुनिश्चित करनी होंगी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के संक्रमण की तीसरी लहर के प्रति पूरी तरह से सजग है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके लोगों के टीकाकरण की समय अवधि की जानकारी उन तक पहुंचाने के लिए निचले स्तर तक जागरूकता के प्रसार की बात कही।  

2 करोड़ 22 लाख 84 हजार वैक्सीन डोज उपलब्ध
स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि अब तक कुल 2 करोड़ 22 लाख 84 हजार वैक्सीन डोज उपलब्ध हुई हैं, जिनमें से 2 करोड़ 21 लाख 24 हजार डोज लगाई जा चुकी हैं। राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 5 करोड़ 14 लाख लोग अनुमानित हैं, जिनमें से 1 करोड़ 84 लाख लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। इस प्रकार करीब 36 प्रतिशत लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। बैठक में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुधीर भंडारी, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. एस बनर्जी, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर, प्रमुख सचिव गृह अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोरा उपस्थित थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन...
मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र