जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 19 लाख का सोना, वैक्यूम क्लीनर और इलेक्ट्रिक बर्नर में छिपाकर लाया यात्री

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 19 लाख का सोना, वैक्यूम क्लीनर और इलेक्ट्रिक बर्नर में छिपाकर लाया यात्री

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह कस्टम विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री से तस्करी कर लाया गया 19 लाख से ज्यादा कीमत का सोना पकड़ा है। पकड़ा गया यात्री शारजाह से जयपुर लौटा था और वैक्यूम क्लीनर और इलेक्ट्रिक बर्नर में सोना छिपाकर लाया था।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह कस्टम विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री से तस्करी कर लाया गया 19 लाख से ज्यादा कीमत का सोना पकड़ा है। पकड़ा गया यात्री शारजाह से जयपुर लौटा था और वैक्यूम क्लीनर और इलेक्ट्रिक बर्नर में सोना छिपाकर लाया था। सोने की कीमत 20 लाख से कम होने पर यात्री को नियमानुसार गिरफ्तार नहीं किया जायेगा।

कस्टम विभाग के आयुक्त डॉ. सुभाष अग्रवाल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री की स्क्रीनिंग की गई। इसमे यात्री के साथ लाए गए सामान की जांच की गई तो वैक्यूम क्लीनर ओर इलेक्ट्रिक बर्नर में 407.90 ग्राम सोना छिपा मिला। इस पर यात्री से सोने के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। इस पर सोने को फिलहाल जब्त कर लिया है और यात्री से पूछताछ की जा रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण