डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री गुढ़ा के घर के शयन कक्ष के बाहर ही गुजारी रात, मनीषा जाट को न्याय दिलाने के लिए धरना जारी

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री गुढ़ा के घर के शयन कक्ष के बाहर ही गुजारी रात, मनीषा जाट को न्याय दिलाने के लिए धरना जारी

उदयपुरवाटी की मनीषा जाट को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के घर पर धरना रात भर से जारी है।

जयपुर। उदयपुरवाटी की मनीषा जाट को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का मंत्री राजेंद्र  गुढ़ा के घर पर धरना रात भर से जारी है। मनीषा के पति रामनिवास रीट परीक्षा के पेपर का कंटेनर ले जा रहे थे, रास्ते में ट्रक पलटने के बाद रामनिवास की मौत हुई थी। किरोड़ी का आरोप है कि मौत नहीं यह साजिशन हत्या थी। किरोड़ीलाल ने रात  मंत्री के घर के शयन कक्ष के बाहर ही गुजारी। राज्य में REET परीक्षा रद्द होने के बाद भी विवाद, धरने और प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे है। राजस्थान विधानसभा और सदन के बाहर विरोध जारी है। एक दिन पहले शुक्रवार को  राज्यसभा सांसद मीणा मुख्य सचिव उषा शर्मा से मिलने के बाद फिर से  सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा के आवास पर धरने पर है। गुढ़ा को आवंटित बंगले में लंबे समय तक किरोड़ीलाल मीणा भी रहे है। धरने पर रीट परीक्षा के पेपर लेकर जा रहे मृतक कंटेनर चालक की पत्नी भी साथ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं