बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी तथा दूसरा कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है।

जयपुर। राज्य में गुरुवार से मौसम में बदलाव होगा। देश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी तथा दूसरा कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पश्चिमी भारत के ऊपर प्रभावी होगा।


इसके प्रभाव से आगामी दिनों में दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम में परिवर्तन होने की प्रबल संभावना है। 18-19 नवंबर को उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में 20 नवंबर को भी इस सिस्टम का असर जारी रहेगा। हालांकि, 21 नवंबर से इस सिस्टम का असर समाप्त होगा तथा मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के राजज  निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आसमान में दिनभर बादल छाए रहने तथा बारिश होने से दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा रात्रि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में $300 अरब की भव्य रिफाइनरी परियोजना की घोषणा की है, जिसमें भारत की रिलायंस...
चीनी वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘मॉलिक्यूलर ब्रिज’, रक्त कैंसर उपचार में मिलेगी बड़ी सफलता
पश्चिम एशिया संकट: ईरानी हमले के डर से यूएई से भागे विदेशी, कुत्ते-बिल्ली लावारिस छोड़े
केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन? केरल में कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद, सीएम उम्मीदवारी की रेस में थरूर भी
मिडिल ईस्ट में युद्ध पर स्टैंड स्पष्ट करे सरकार : संसद में हो चर्चा, पायलट बोले- चर्चा से भाग रही सरकार
दक्षिण पश्चिम रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ ने फरवरी में 51 बच्चों को बचाया 44.8 लाख रुपए का सामान लौटाया
नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया