भारतीय टीम के नये कोच राहुल द्रविड़ समेत कई खिलाड़ी पहुंचे जयपुर

भारतीय टीम के नये कोच राहुल द्रविड़ समेत कई खिलाड़ी पहुंचे जयपुर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला T20 मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा।

जयपुर। न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम के नये कोच राहुल द्रविड़ समेत कई खिलाड़ी शुक्रवार को यहां पहुंच गए।  T20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला T20 मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारतीय टीम के नए कप्तान राहुल द्रविड़ आज जयपुर पहुंचे। द्रविड़ के साथ टीम के अन्य खिलाड़ी आवेश खान और वेंकटेश अय्यर भी आए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए द्रविड़ और खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे टीम होटल के लिए निकल गए। द्रविड़ का जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम से पुराना नाता रहा है लेकिन इस बार वे टीम इंडिया के कोच के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी के रूप में इस मैदान पर आईपीएल में हिस्सा ले चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स के मेंटर की भूमिका भी निभा चुके हैं। द्रविड़ को रवि शास्त्री के स्थान पर भारतीय टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम के शेष खिलाड़ी भी आज देर रात तक यहां पहुंच जाएंगे। भारतीय खिलाड़ी अगले 3 दिन होटल में क्वारंटाइन रहेंगे और उन्हें 16 तारीख को सिर्फ एक दिन प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।


इससे पूर्व गुरुवार को गेंदबाज युजवेंद्र चहल और बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड यहां पहुंच गए थे टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी और ऑफिशियल स्टॉप के सदस्य 9 तारीख को ही आ चुके हैं जबकि मेहमान टीम के T20 खिलाड़ी15 नवंबर को यहां पहुंचेंगे। न्यूजीलैंड की T20 टीम यूएई में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका मुकाबला 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फाइनल के बाद सीधे जयपुर पहुंचेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं