मैं 50 साल यहीं हूं, आदमी जो है वैसा दिखना भी चाहिए :पायलट

मैं 50 साल यहीं हूं, आदमी जो है वैसा दिखना भी चाहिए :पायलट
गहलोत के बयान पर पायलट का पलटवार

जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गुरुवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि मैं अभी 50 साल यहीं हूं। राजनीति में बनावटी आदतों पर कहा कि जो आदमी जैसा है, वही दिखना चाहिए। खुद को 24 घंटे एक जैसा दिखाने के प्रयास में आदमी पकड़ा जाता है, इसलिए मैं जैसा हूं, वैसा ही 24 घंटे रहता हूं। प्रभा खेतान फाउंडेशन और ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के सौजन्य से राजपूताना शेरेटन में वरिष्ठ लेखक रशीद किदवई की पुस्तक ‘भारत के प्रधानमंत्री’ का विमोचन हुआ। जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट मुख्य अतिथि थे और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने अध्यक्षता की। पायलट ने कहा कि आजकल राजनीति में कुछ लोग, लोगों के बीच रहने के लिए खुद को बदलने जैसा अहसास कराते हैं। यह दो चार घंटे तक तो होता है, लेकिन 24 घंटे ही एक जैसा दिखने का प्रयास पकड़ में आ जाता है, लोग समझ जाते हैं कि ऐसा कितने दिन चलने वाला है।


लोकतंत्र-संविधान में हस्तक्षेप हुआ तो आगामी पीढ़ियों को नुकसान होगा: जोशी
पायलट ने कहा कि देश में 1947 से आज तक प्रधानमंत्रियों के सामने कई चुनौतियां थी। सभी पीएम ने देश के विकास में योगदान दिया। मैंने पीएम मनमोहन सिंह के साथ बेहतर काम किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि नेहरू और मोदी में समानता यह है कि उन्होंने देश के निर्माण में योगदान दिया, लेकिन वैचारिक आधार पर निर्माण प्रक्रिया से असमानता भी नजर आती है। लोकतंत्र और संविधान में हस्तक्षेप हुआ तो आगामी पीढ़ियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। समारोह में लेखक रशीद किदवई ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली
सूर्या प्रताप चौहान (17) हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद रविवार को खोडा-इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के...
बनर्जी हमले पर भाजपा हुई एक्सपोज,युवाओं को समझने होंगे हालात : अशोक गहलोत
एजाज अहमद का JDU पर बड़ा हमला, बोले- राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने के बहाने प्रदेश में दलित कार्ड खेल रही सरकार
कैफे की आड में अवैध हुक्का बार, कैफे मैनेजर गिरफ्तार फ्लेवर में छुपा जहर, सेहत पर कहर 
10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन