स्पेशल बच्चो के साथ दिवाली

स्पेशल बच्चो के साथ दिवाली

ट्रांस वेलफेयर सोसाइटी की और से मुख बधिर स्पेशल बच्चो के साथ दिवाली मनाने का कार्यक्रम वैशाली नगर स्थित गौरव गार्डन में आयोजित

जयपुर। ट्रांस वेलफेयर सोसाइटी की और से मुख बधिर स्पेशल बच्चो के साथ दिवाली मनाने का कार्यक्रम वैशाली नगर स्थित गौरव गार्डन में आयोजित किया गया। सोसाइटी की मुख्य संरक्षक निर्मला सेवानी एवं संरक्षक डॉ पूजा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सभी बच्चो को गिफ्ट्स दिए और सभी अतिथियों को ग्रीन वर्ल्ड को बढ़ावा देने के लिए प्लांट से सम्मानित किया।सोसाइटी की अध्यक्ष कोमल चौहान ने बताया की 8 साल से लगातार संस्था सभी के साथ मिल कर बच्चो के लिए कार्यक्रम करते है।

 

कार्यक्रम में बच्चो को बहुत से गिफ्ट्स, दीपक, चॉक्लेट्स, बुक्स, कॉपी, एवं जरुरत की चीज़े दी गई। कार्यक्रम में बच्चो ने रेम्प पर वाक की साथ ही खूब सारी मस्ती की।कार्यक्रम में जे. ड्डी. माहेशवरी, नीतिका गोधा, ललिता कुच्छल, प्रियंका राठौर, लवीना केसवानी, मधुलिका शेखावत, रानू श्रीवास्तव, संजय सरदाना, पूनम खंगारोत, गीतांजलि चौहान, मीना राजपूत, मरुधर राठौर, रूचि, सुनीता, निकिता, शिखा, रुचिका शर्मा, शशि, अजय तंवर आदि अतिथिगण मौजूद रहे, मंच सञ्चालन एंकर वीर द्वारा किया गया, कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा केक कंट्री द्वारा बनाया गया केक बच्चो एवं अतिथियों ने काटा और दीपक जलाकर दिवाली मनाई, कार्यक्रम में जसराज ग्रुप के द्वारा लाइव बेंड की अद्बुध प्रस्तुति भी दी गयी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष कोमल चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण के विरोध का मामला : टिब्बी में तनाव पूर्ण शांति, भारी पुलिस फोर्स तैनात ; इंटरनेट सेवाएं दूसरे दिन भी बंद एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण के विरोध का मामला : टिब्बी में तनाव पूर्ण शांति, भारी पुलिस फोर्स तैनात ; इंटरनेट सेवाएं दूसरे दिन भी बंद
एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध के बीच गुरुवार को तनावपूर्ण शांति रही। उपद्रव से सबक लेते  प्रशासन ने भीड़ को टिब्बी...
जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति