बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग को कार चालक ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटते ले गया, मौत

मुआवजे के लिए लोगों ने प्रदर्शन कर रास्ता रोका, विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग को कार चालक ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटते ले गया, मौत

बनवारी की मौत के बाद सुबह बाजार खोलने पहुंचे गुस्साए व्यापारियों ने झोटवाड़ा दादी का फाटक में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में दादी का फाटक के पास पान की दुकान पर पानी मांगने की बात को लेकर दो कार चालकों और व्यापारियों में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुए विवाद में वे आपस में मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक कार चालक ने अपनी गाड़ी चालू की और बैक लेकर भागने का प्रयास किया तो बीच-बचाव करने आए वृद्ध को टक्कर मार दी। कार के बोनट पर पड़े वृद्ध को करीब 15 फीट तक घसीटा, जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं फरार कार चालक के साथी को लोगों ने मौके से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। व्यापारी की मौत की सूचना से झोटवाड़ा इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने शनिवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर दादी का फाटक झोटवाड़ा रोड पर रास्ता जाम कर दिया। काफी समय तक समझाइश करने के बाद मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने भीड़ पर हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस फरार चालक और गाड़ी की तलाश कर रही है। 

मृतक बनवारी कुमावत (60) दीप नगर झोटवाड़ा के रहने वाले थे। वे दादी के फाटक पर करीब 30 साल से फल-सब्जी की दुकान लगा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके सामने स्थित पान की दुकान के बाहर खड़े कुछ युवकों ने वहां रखे मटके से पानी पीने का प्रयास किया तो मटके में पानी नहीं मिला, इस बात को लेकर युवक और व्यापारी में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुए विवाद में मारपीट शुरू हो गई तो बनवारी कुमावत वहां पहुंच गए और बीच-बचाव कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक युवक कार को स्टार्ट कर तेज गति से पीछे ले आया और एक साथ कार आगे बढ़ा दी, जिससे बनवारी कार के बोनट पर गिर गए और कार चालक उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। मौके पर रह गए कार चालक के साथी को लोगों ने पकड़ लिया और पीट दिया। 

मुआवजे के लिए रास्ता रोका, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
बनवारी की मौत के बाद सुबह बाजार खोलने पहुंचे गुस्साए व्यापारियों ने झोटवाड़ा दादी का फाटक में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने  प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया। विरोध में व्यापारियों ने दादी का फाटक के पास दुकानें बंद रखीं। वृद्ध की हत्या करने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर