10 दिन से वन विभाग ढूंढ रहा है इन हाथियों को, अभी तक नहीं मिले

  10 दिन से वन विभाग ढूंढ रहा है इन हाथियों को, अभी तक नहीं मिले
फर्जी ट्रांसपोर्ट सर्टिफिकेट बना यूपी से जयपुर लाए तीन हाथी

जयपुर। उत्तर प्रदेश से जयपुर में अवैध रूप से हाथी लाने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले वन विभाग को सूचना मिली थी कि यूपी से फर्जी ट्रांसपोर्ट सर्टिफिकेट के जरिए तीन हाथियों को जयपुर लाया गया है। इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों ने स्टाफ को इसकी सूचना दी थी। इस पर स्टाफ ने हाथियों की खोजबीन के लिए जगह-जगह दबिश दी, लेकिन अभी तक हाथियों का पता नहीं लगा। वन अधिकारियों का कहना है कि बार-बार हाथियों की लोकेशन बदली जा रही है, जिससे उन्हें ढूंढने में दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।

फर्जी ट्रांसपोर्ट सर्टिफिकेट से यूपी से तीन हाथी जयपुर लाए गए हैं। इन हाथियों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-दीपक शर्मा, रेंजर

माइक्रोचिप लगे हाथियों की मिली जानकारी
जानकारी के अनुसार यूपी से जोनाली, चूनीमाला और गोलाबी नाम के 3 हाथियों को जयपुर लाया गया है। इसमें जोनाली 961001000001037, चूनीमाला 961001000004645 और गोलाबी का माइक्रोचिप नम्बर 961001000006253 है। जो व्यक्ति इन्हें यूपी से जयपुर लाए उन्होंने स्वयं ही फर्जी ट्रांसपोर्ट सर्टिफिकेट बना लिया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता