ट्रक पर 1214 चालान... फिर भी बेखौफ दौड़ता रहा वाहन, पंजीयन निलंबन की तैयारी

भौतिक निरीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ट्रक पर 1214 चालान... फिर भी बेखौफ दौड़ता रहा वाहन, पंजीयन निलंबन की तैयारी
ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की रिपोर्ट ने चौंकाया है। एक ट्रक पर महज 5 महीनों में 1214 ओवरलोड चालान दर्ज होने के बावजूद वह चलता रहा। प्रदेश में 100 से अधिक चालान वाले 296 वाहन चिन्हित हुए हैं। अब विभाग ने सभी आरटीओ-डीटीओ को ऐसे वाहनों को सीज कर पंजीयन निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। राजस्थान में ओवरलोड वाहनों को लेकर परिवहन विभाग की रिपोर्ट ने हैरान करने वाली तस्वीर सामने रखी है। प्रदेश में एक वाहन पर महज 5 महीनों के भीतर 1214 ओवरलोड चालान दर्ज हुए, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार सड़कों पर दौड़ता रहा। इससे साफ है कि चालान काटने की कार्रवाई तो हुई, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। अब परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। परिवहन मुख्यालय ने प्रदेश के सभी आरटीओ और डीटीओ को निर्देश दिए हैं कि जिन वाहनों पर 100 से अधिक ओवरलोड ई-रवन्ना चालान दर्ज हैं, उन्हें तत्काल सीज कर उनका पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जो वाहन फिलहाल संचालित नहीं हैं, उन्हें कार्यालय बुलाकर भौतिक निरीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रिपोर्ट में खुलासा होने पर एक्शन में अधिकारी

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 296 ऐसे वाहन हैं, जिन पर 100 से अधिक ओवरलोड चालान दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक मामले सीकर रीजन के हैं, जहां 145 वाहन इस श्रेणी में आए हैं। सीकर रीजन के वाहन आरजे-23 जीए 7449 पर सर्वाधिक 1214 चालान दर्ज हुए हैं। वहीं जोधपुर रीजन के वाहन आरजे-04 जीसी 8685 पर 896, जयपुर आरटीओ द्वितीय के वाहन आरजे-14 आरबी 3436 पर 803, कोटा रीजन के वाहन आरजे-20 जीसी 3114 पर 718 और जयपुर प्रथम के वाहन आरजे 14 जीएफ 7555 पर 604 ओवरलोड चालान दर्ज किए गए हैं। परिवहन विभाग की ओर से तैयार की गई इस रिपोर्ट में सीकर आरटीओ के अधीन सीकर जिला परिवहन कार्यालय, चूरू और सुजानगढ़ जिला परिवहन कार्यालय में सर्वाधिक ओवरलोड वाहन चलते हैं। सीकर के अलावा जयपुर आरटीओ द्वितीय रीजन में भी बड़ी संख्या में ओवरलोड चालान वाले वाहन संचालित हो रहे है।

जयपुर, कोटा, अजमेर, पाली ओवरलोड के बड़े केन्द्र

Read More 2005 से 2021 तक चार बार योजना बनी, फिर भी नहीं हो सका एक भी शहर 'स्लम मुक्त'

सीकर के अलावा जयपुर, कोटा, अजमेर और पाली रीजन भी ओवरलोड वाहनों के बड़े केंद्र बनकर सामने आए हैं। दूसरी ओर उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जैसे क्षेत्रों में ऐसे नियमित उल्ंलघन करने वाले वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम मिली है। वहीं अजमेर आरटीओ में 26 वाहनों के 100 से अधिक, अलवर रीजन में 5 वाहनों के 100 से अधिक, बीकानेर रीजन में 7 वाहनों के 100 से अधिक, चित्तौड़गढ़ आरटीओ में एक वाहन के 238 चालान, दौसा में 5 वाहनों के 100 से अधिक, पाली रीजन में 13 वाहनों के 100 से अधिक ओवरलोड और उदयपुर आरटीओ में एक वाहन के 113 चालान है।

Read More एएनटीएफ का कसा शिकंजा : 9 महीनों में 80 इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, 8 राज्यों में चलाए गुप्त ऑपरेशन

संरचनात्मक परिवर्तन पर कड़ी कार्रवाई

Read More राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया

ऐसे वाहन मालिक क्षमता से अधिक भार ढोने के लिए वाहनों में अनधिकृत संरचनात्मक परिवर्तन कर रहे हैं। इससे न केवल पंजीयन की शर्तों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

- पुरुषोत्तम शर्मा, परिवहन आयुक्त

Tags: challan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि गेनाडी गैतिलोव ने चेतावनी दी है कि यूरोपीय देशों द्वारा परमाणु क्षमताओं का विस्तार...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार